{"_id":"6081caca8ebc3ebced7baea7","slug":"waiting-for-the-report-is-not-ending-the-load-of-samples-is-increasing-in-the-lab-rohtak-news-rtk6055927190","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म नहीं हो रहा रिपोर्ट का इंतजार, लैब में बढ़ रहा सैंपलों का भार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्म नहीं हो रहा रिपोर्ट का इंतजार, लैब में बढ़ रहा सैंपलों का भार
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के खतरे में व्यवस्था राम भरोसे हैं। जांच सैंपलों की रिपोर्ट दो दिन में भी जारी नहीं होने पर मरीजों को खुद बाहर निकलना पड़ रहा है। यही नहीं, लैब पर बढ़े सैंपलों के भार के कारण मरीजों का रिपोर्ट के लिए इंतजार बढ़ता जा रहा है। वीरवार को रिपोर्ट का इंतजार करने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1712 पहुंच गया। ऐसे में संक्रमण के और ज्यादा फैलने की संभावना भी बढ़ गई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले तीन-चार दिनों से रिपोर्ट का इंतजार करने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। वीरवार को यह आंकड़ा 1712 पहुंच गया। बुधवार को यह 1365, मंगलवार को 1766 व सोमवार को यह 872 था। मरीजों को रिपोर्ट नहीं मिलने की वजह उनके सैंपलों की जांच नहीं होना है। लैब पर लोड बढ़ने से यह स्थिति बनी है। यह लोड भी पीजीआई ही झेल रहा है।
इसके अलावा जिले में वीरवार को कोरोना के 103 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 14,614 पर पहुंच गया है। विभाग ने दिन भर में 2722 लोगों के सैंपल लिए। इसके साथ ही अब तक लिए गए सैंपलों का आंकड़ा तीन लाख 45 हजार 238 पहुंच गया है। इनमें से तीन लाख 28 हजार 912 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। जिले में फिलहाल 1064 सक्रिय कोविड-19 मरीज हैं। इनमें से 29 अस्पताल व 1035 घरों पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। संक्रमण दर 4.23 प्रतिशत व रिकवरी दर 91.54 प्रतिशत है। वहीं संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने का काम जारी है। इसी कड़ी में वीरवार को 1194 लोगों ने पहली व 223 ने दूसरी डोज लगवाई। जिले में अब तक एक लाख 14 हजार 730 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
डीएलएफ पार्क में 107 ने लगवाया टीका
डीएलएफ पार्क में डीएलएफ रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से प्रथम वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। यहां लोगों का रजिस्ट्रेशन करने के बाद वैक्सीन लगाई गई। शिविर में 107 लोगों ने कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई। वैक्सीनेशन के दौरान लोगों में काफी उत्साह नजर आया। भारत गिरधर ने बताया कि सभी लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मुंह पर मास्क लगाकर वैक्सीनेशन कराया। वैक्सीनेशन कराने के बाद 30 मिनट तक उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया। डॉ. रचना, स्टाफ नर्स ईशा व राधा ने वैक्सीनेशन किया। कार्यक्रम में सीनियर डिप्टी मेयर राजू सहगल टीम का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर दीपक बुद्धिराजा, जय सहगल, भारत, महेंद्र मलिक, जतिन मलिक लोगों का विशेष योगदान रहा।
साईं मंदिर 30 अप्रैल तक रहेगा बंद
खरावड़ स्थित साईं बाबा मंदिर ट्रस्ट की ओर से वीरवार को करोना के चलते ऑनलाइन आपात मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें कोरोना महामारी के तेजी से फैलने के कारण ट्रस्ट के कार्यकारिणी ने मंदिर 30 अप्रैल तक बंद करने का फैसला लिया है। ट्रस्ट के चेयरमैन नवीन जैन ने बताया कि कोरोना के कारण संक्रमण फैलने के डर है। इसलिए मंदिर बंद करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने शहरवासियों से वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व सैनिटाइजर का प्रयोग करने पर जोर दिया है। इस मौके पर एमएम भल्ला, संजय जैन, जगदीश धींगरा, गिरीश गुप्ता, एसके अरोड़ा, राजेश बावा, डॉ. नवरत्न शर्मा, वीरेंद्र राठी, जयप्रकाश मलिक, डीएस बल्हारा, संतोष जावा, रमेश अरोड़ा व अन्य ट्रस्टी मौजूद रहे।
एमबीबीएस विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा रद्द
स्वास्थ्य विज्ञान विवि ने कोरोना के चलते एमबीबीएस विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा रद्द कर दी है। विवि प्रशासन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि एमबीबीएस थर्ड प्रोफ पार्ट वन की प्रायोगिक परीक्षा मई तक रद्द कर दी गई है। बढ़ते कोरोना के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
पीजीआई के 68 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित
कोरोना संक्रमण से चल रही जंग के सिपाही लगातार बीमार पड़ रहे हैं। पीजीआई के 68 स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 29 पीजीआई में उपचाराधीन हैं। संक्रमितों में 16 डॉक्टर, 11 विद्यार्थी, 22 स्टाफ नर्स, सात लिपिक, तीन पैरामेडिकल स्टाफ, नौ बीयरर व सफाई कर्मचारी शामिल हैं। यही नहीं, संस्थान से 21 मरीज ठीक होकर गए हैं। जबकि 10 की मौत हुई है। इसके अलावा पीजीआई के पिछले एक साल में अब तक 1097 स्वास्थ्य देखभाल कर्मी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 489 अकेले इस साल के अप्रैल महीने में संक्रमित हुए हैं।