{"_id":"655920ca77b4902de20fea05","slug":"waiting-for-the-great-match-ongoing-prayers-for-victory-rohtak-news-c-17-roh1020-296162-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: महामुकाबले का इंतजार, जीत के लिए प्रार्थनाओं का चल रहा दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: महामुकाबले का इंतजार, जीत के लिए प्रार्थनाओं का चल रहा दौर
Sun, 19 Nov 2023 10:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
Updated Sun, 19 Nov 2023 10:57 AM IST
सार
बड़ी स्क्रीन पर मुकाबला दिखाने के लिए कई जगह व्यवस्था की गई है। क्रिकेट प्रेमी भारतीय टीम की जर्सी खरीदने के लिए भी आतुर नजर आए। एक अकादमी में तो टीम इंडिया की जीत के लिए बच्चों ने प्रार्थना भी की।
विज्ञापन
विश्व कप 2023
- फोटो : ICC
विस्तार
20 साल बाद भारतीय टीम क्रिकेट विश्व कप जीतने से महज एक कदम दूर है। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली खिताबी भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
मैच देखने के लिए 5 लाख में खरीदी टिकट
विश्व कप के सभी मुकाबलों में भारत की जीत और खासकर भारत टीम का सेमीफाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन ने क्रिकेट प्रेमियों का उल्लास सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। जिसका असर आज शहर में देखने को मिला। सेक्टर चार के एक युवा निवासी ने पांच लाख की वीआईपी टिकट मैदान में केवल मैच देखने के लिए खरीदी।
विज्ञापन
स्टेडियम में टिकटें पहले से ही बुक है। कल तक हम इसी कोशिश में जुटे रहे कि स्टेडियम में मैच देखने की व्यवस्था किसी तरह जाए। इसके लिए हम चार हजार की टिकट दस हजार में भी खरीदने को तैयार थे। विराट को फाइनल में मैदान से खेलते देखने का सपना पूरा नहीं हो पाएगा पर टीम इंडिया को पूरा सपोर्ट करेंगे। - करण मदान, युवा खिलाड़ी
विज्ञापन
इस वक्त भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों का प्रदर्शन शानदार है। कोई कैच ना छूटे केवल यह कोशिश रहे। - जाह्नवी, क्रिकेटर
विराट कोहली 150 रन स्कोर करे और टीम एक विशाल लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सामने रखे। सूर्य कुमार यादव का बल्ले से, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह का गेंद से जबरदस्त प्रदर्शन का इंतजार रहेगा। - वीरेन, क्रिकेटर
रोहित शर्मा से शतक की उम्मीद है। सेमीफाइनलस की तरह गेंदबाजी में मोहमद शमी का पंजा फिर खुल जाए तो टीम की जीत पक्की है। - नमन, क्रिकेटर