{"_id":"613a6bd48ebc3e35f95d2433","slug":"waiting-for-ram-rahim-when-will-the-white-beard-be-black-rohtak-news-rtk623495470","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: राम रहीम को इंतजार, आखिर सफेद दाढ़ी कब होगी काली, मानवाधिकार आयोग के सामने रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: राम रहीम को इंतजार, आखिर सफेद दाढ़ी कब होगी काली, मानवाधिकार आयोग के सामने रखी मांग
Fri, 10 Sep 2021 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:47 AM IST
सार
रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम ने अपनी सफेद दाढ़ी को काली कराने की मांग हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सामने रखी। एक सप्ताह पहले हरियाणा मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन जस्टिस एसके मित्तल ने सुनारिया जेल का निरीक्षण किया था। तब उनके सामने यह मांग रखी गई।
विज्ञापन
राम रहीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साध्वी यौन शोषण मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को इंतजार है कि उसकी सफेद हो चुकी दाढ़ी कब काली होगी। क्योंकि एक सप्ताह पहले हरियाणा मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन जस्टिस एसके मित्तल ने जब 3 सितंबर को सुनारिया जेल का निरीक्षण किया, तब उसने आयोग के सामने यह मांग रखी थी।
विज्ञापन
आयोग ने अभी मांग पर फैसला नहीं लिया है। गुरमीत राम रहीम को वर्ष 2017 में सीबीआई की विशेष अदालत ने साध्वी यौन शोषण मामले में 20-20 साल की सजा सुनाई थी। जब सजा सुनाई गई, उस समय पंचकूला में हिंसा हो गई थी। इसके चलते प्रदेश सरकार ने राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में भेजा था। तभी से राम रहीम जेल में सजा काट रहा है। चार साल से जेल में बंद राम रहीम लगातार चर्चाओं में रहा है।
विज्ञापन
महम के डीएसपी हो चुके हैं सस्पेंड
राम रहीम ने पहले खेती करने के लिए अदालत से पैरोल मांगी थी। बाद में अपनी बीमार मां के लिए पैरोल ली। इसके बाद अप्रैल से जून माह के बीच में बीमार होने के चलते तीन से चार बार उसे जेल से बाहर लाया गया।
विज्ञापन
जुलाई माह में उपचार के लिए दिल्ली के एम्स ले जाया गया। आरोप था कि वापस आते समय राम रहीम की बाहरी लोगों से मुलाकात करवाई गई। इसके चलते महम डीएसपी को सस्पेंड किया जा चुका है।