फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Voting was affected for 20 minutes or even an hour due to EVM malfunction

Rohtak News: ईवीएम में खराबी से 20 मिनट तो कहीं एक घंटा प्रभावित रहा मतदान

Sun, 26 May 2024 05:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Voting was affected for 20 minutes or even an hour due to EVM malfunction
रोहतक। रोहतक लोकसभा के लिए शनिवार को हुए मतदान के दौरान 10 से अधिक बूथों पर ईवीएम में खराबी आई। इसके चलते मतदान कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने समय रहते हुए नई मशीनों को 15 से 20 मिनट में लगाकर चालू कर दिया। हालांकि सांपला में ईवीएम के चालू न होने के कारण करीब एक घंटे तक मतदान देरी से शुरू हो सका और दो बार मशीन लगाई, तब जाकर वोटिंग शुरू हो सकी। हालांकि अधिकारियों ने दावा किया है कि इन खामियों के कारण मतदान पर कोई असर नहीं पड़ने दिया गया।
विज्ञापन


सभी राजनीतिक पार्टियों के एजेंट की मौजूदगी में शनिवार सुबह साढ़े छह बजे मॉक पोल कराया गया। इसके बाद सुबह 7 बजे से मतदान शुरू करा दिया गया। मतदान शुरू होने के कुछ समय बाद ही ईवीएम में खराबी की शिकायतें आनी शुरू हो गई थीं। सांपला कस्बे में ईवीएम में खराबी की वजह से बूथ नंबर 210 पर करीब एक घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। तकनीकी खराबी के चलते मशीन नहीं चल पाई और इसमें एक्सपर्ट को बुलाया गया। इसके बाद ही इसे चालू कराया जा सका।
विज्ञापन

वहीं, महम के महाजन धर्मशाला बूथ नंबर 84 पर ईवीएम खराब हो गई और इससे लगभग 55 मिनट मतदान प्रभावित रहा। कुलताना व पाकस्मा के बूथ पर भी ईवीएम खराब हो गई तो यहां पर काफी देर तक मतदान प्रभावित हुआ। महम में भी ईवीएम में खराबी के चलते 40 मिनट मतदान देरी से शुरू हुआ। रोहतक में बूथ नंबर 20 गांव सांघी में ईवीएम खराब हो गई। इस कारण करीब 25 मिनट बाद ही दोबारा से वोटिंग शुरू हो सकी। कलानौर में दो बूथों पर एक-एक घंटे के अंतराल में ईवीएम खराब हो गई। इस कारण कस्बे में दोनों बूथों पर 15 से 20 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी वोट डालने के दौरान युवक हिरासत में लिया


रोहतक में राजकीय उच्च विद्यालय बोहर में सुभाष नगर निवासी अरुण कुमार को फर्जी मतदान करने के दौरान एजेंट ने पकड़ लिया। इसके बाद शोर मचा तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। करीब 20 मिनट तक जमकर हंगामा हुआ। वहीं, गुढ़ान में बूथ नंबर 110 पर कृष्ण कुमार फौजी का किसी ने उनके बूथ पर पहुंचने से पहले ही वोट डाल दिया। हालांकि जब कृष्ण ने विरोध किया तो मतदान अधिकारियों ने उनका चैलेंजिंग फाॅर्म भरवाने के बाद मतदान कराया। इसके अलावा काहनौर के बूथ नंबर 192 पर फर्जी वोटिंग का मामला सामने आया तो वहां पर हंगामा हो गया। वहां के अशोक गोस्वामी का किसी ने पहले से ही वोट डाल दिया था। इस कारण उनका भी चैलेंजिंग फाॅर्म भरवाया और वोट डलवाया गया।


जिले के अधिकारियों का दावा है कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है और दो-चार जगहों पर ईवीएम को लेकर समस्या आई थी। मगर मतदान को कहीं पर भी प्रभावित नहीं होने दिया गया। शाम 6 बजे तक जो भी लोग कतार में मिले, उन सभी को मतदान कराकर ही भेजा गया है। इसके लिए पहले ही मतदान अधिकारियों को निर्देश दे दिए थें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed