{"_id":"6652759695a3f3ddd30f3c64","slug":"voted-with-great-grandmother-took-selfie-and-shared-photo-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-110572-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: परदादी के संग पहुंचकर किया मतदान, सेल्फी लेकर शेयर किया फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: परदादी के संग पहुंचकर किया मतदान, सेल्फी लेकर शेयर किया फोटो
Sun, 26 May 2024 05:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 26 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास। लोकतंत्र के पर्व में उत्साहित लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं का उत्साह देखने लायक था। सुबह सवेरे ही मतदान केंद्र के बाहर कतार लगनी शुरू हो गई। कई परिवार में तो तीन पीढ़ी के सदस्य एक साथ वोट डालने पहुंचे। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी सक्रियता दिखाई और परिवार के साथ मतदान किया। महिला और बेटियां भी पीछे नहीं रहीं और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कई लोग तोने तो मतदान बाद में जलपान का संकल्प लेकर सुबह ही केंद्र पर पहुंच गए थे।
सुबह सात बजे से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। पहले मतदान फिर जलपान के तहत लोग सुबह ही वोट देकर घरों में लौटे। गांव बिरोहड में पूर्व सरपंच निंबो देवी अपने बेटे जोगेंद्र, बहु सुनीता, पोती मोनिका, पोते की बहु सरपंच सोनिया व पडपोते जयसिंह सहरावत के साथ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिरोहड के बूथ नंबर 106 पर मतदान करने पहुंची। खोरडा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर पर 127 पर हजारी अपनी पत्नी नफिया, पुत्र सहजराम पुत्रवधू बिमला, पुत्रवधू रीना, पोते रवींद्र चाहर सहित तीन पीढ़ियों ने एक साथ पहुंचकर वोट डाला। इस परिवार की तीन पीढ़ी के सदस्यों ने एक साथ वोट कर संयुक्त परिवार की मिसाल पेश की। सेल्फी लेकर उसे यादगार बनाया।राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पोलिंग बूथ नंबर-106 पर एक ही परिवार की तीन पीढी के सदस्य वोट डालने पहुंचे। खोरडा व बिरोहड में भी तीन पीढ़ियों के सदस्यों ने संयुक्त वोट डालकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। संयुक्त परिवारों की इस सेल्फी को लोगों ने काफी पसंद किया। चुनाव आयोग के जागरूकता अभियान का परिणाम कई केंद्रों पर नजर आया। युवा ना सिर्फ खुद वोट देने आ रहे थे बल्कि अपने परिवार वालों को भी सेंटर तक लेकर आ रहे थे।
धोती कुर्ता पहन मतदान करने पहुंचे उज्जैन के जीएसटी अधीक्षक
उज्जैन शहर के सेंट्रल जीएसटी के अधीक्षक सुमित कुमार अपनी पत्नी के साथ वोट डालने अपने पैतृक गांव खानपुर कला पहुंचे उन्होंने राजकीय माध्यमिक विद्यालय खानपुर कलां में बने 135 पोलिंग बूथ पर मतदान किया। वह अपनी पारंपरिक हरियाणवी पोशाक धोती कुर्ता पहन आंखों पर काले रंग के चश्मा लगाकर वोट देने पहुंचे। एक बार गांव के लोग भी उसे पहचान नहीं पाए और हतप्रभ रह गए। सुमित कुमार ने बताया कि वह अवकाश लेकर स्पेशल मतदान करने के लिए उज्जैन से अपनी पैतृक गांव खानपुर कला में आए हैं। उन्होंने वोट डालने आ रहे लोगों को बेहतर प्रत्याशी चुनने की अपील की।
विज्ञापन
एनएसएस की छात्राओं ने मतदान कर रहे बुजुर्गों को दिया सहारा
गांव बहु स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एनएसएस की छात्राओं ने बूथ नंबर 129 पर दिन भर मतदान करने आए बुजुर्गों की मदद की। वे उनका सहारा देते हुए दिखाई दी। उन्होंने पोलिंग पार्टी के कर्मचारियों के लिए भी खाना आदि परोसने, पानी पिलाने और बिजली आदि से संबंधित व्यवस्थाएं स्वयं की। हर कर्मचारी व मतदाता एनएसएस छात्राओं की कार्यप्रणाली को देखकर फूला नहीं समा रहा था। इन स्वयं सेविकाओं ने बेहतरीन कार्य करके सभी का दिल जीत लिया।