फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Voice raised in support of Dharnarat players, student organizations of MDU expressed anger by taking out candle march

Rohtak News: धरनारत खिलड़ियो के समर्थन में उठी आवाज, एमडीयू के छात्र संगठनों ने कैंडल मार्च निकल कर जताया रोष

Mon, 08 May 2023 03:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 03:11 AM IST
विज्ञापन
Voice raised in support of Dharnarat players, student organizations of MDU expressed anger by taking out candle march
रोहतक।
विज्ञापन

दिशा छात्र संगठन और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) ने महिला पहलवानों के समर्थन में रविवार शाम को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में कैंडल मार्च निकाल कर रोष प्रकट किया। इसमें विवि के विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
दिशा छात्र संगठन के मनजीत चाहर ने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया समेत सभी जुझारू पहलवानों की मांगों का समर्थन किया। प्रतिरोध सभा में उन्होंने कहा कि देश के उत्कृष्ट कुश्ती खिलाड़ी 23 अप्रैल से धरने पर बैठे हैं। सरकार के स्त्री विरोधी व भ्रष्टाचारी रवैये के कारण ओलंपिक कॉमनवेल्थ, एशियाई पदक विजेताओं को यह कदम उठाना पड़ा है। खिलाड़ियों ने इसी साल जनवरी में प्रदर्शन कर कुश्ती संघ के अध्यक्ष के इस्तीफे, फेडरेशन में तत्काल बदलाव और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की मांग उठाई थी। तब प्रदर्शन के दबाव में आकर आरोपी को कुश्ती संघ से निलंबित किया गया था लेकिन कुश्ती संघ में इसकी दखल जारी है। खेल मंत्रालय ने आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यीय निगरानी समिति का गठन किया। कमेटी को एक महीने में जांच कर रिपोर्ट सौंपनी थी। इसके बावजूद तीन माह बाद भी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है। आरोपी आजाद हैं। अध्यक्ष पर खिलाड़ियों के साथ गाली-गलौज करने, मारपीट करने, क्षेत्रवाद बरतने और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगे हैं।
विज्ञापन

एआईडीएसओ के प्रदेश उपाध्यक्ष एचएस राजेश ने कहा कि शुचिता और संस्कार का दंभ भरने वाली पार्टी भाजपा और उसके तमाम नेता-मंत्री की असलियत एक बार फिर हमारे सामने है। मनजीत ने कहा कि हम कुश्ती खिलाड़ियों की मांगों का पुरजोर समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed