फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Visiting zoo will be five times more expensive in the new year

Rohtak: पर्यटकों की जेब का खर्च बढ़ा, नए साल में चिड़ियाघर घूमना होगा पांच गुना महंगा

Tue, 12 Dec 2023 10:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Updated Tue, 12 Dec 2023 10:33 AM IST
सार

रोहतक के चिड़ियाघर में वर्तमान में कुल 173 वन्य प्राणी है। इनमें पक्षियों की 24 व जानवरों की 13 प्रजातियां है। छह मगरमच्छ भी हैं। धीरा बब्बर शेर के साथ शेरनी छोटी और सुधा हैं। तेंदुआ सन्नी अपने दो बच्चों के साथ व चार छोटे तेंदुए अगले बाड़े में रखे गए हैं।

विज्ञापन
Visiting zoo will be five times more expensive in the new year
रोहतक लघु चिड़ियाघर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल में वन्य प्राणी विभाग के लघु चिड़ियाघर में घूमना पांच गुना महंगा हो सकता है। विभाग ने चिड़ियाघर में भ्रमण के लिए तय टिकट शुल्क में बदलाव की तैयारी की है। इसे मुख्यालय से मंजूरी मिलना शेष है। मंजूरी मिलने पर चिड़ियाघर में प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क करीब 50 रुपये हो जाएगा। कोविड के बाद से लघु चिड़ियाघर को बेहतर बनाते हुए यहां रेप्टाइल हाउस भी बनाने का प्रपोजल तैयार किया गया है। जल्दी ही यहां कंगारू और जेब्रा भी आने हैं। इनके लिए रहने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन


कोविड के बाद से वन्य प्राणी विभाग लघु चिड़ियाघर को बेहतर बनाने में जुटा है। इसी कड़ी में यहां तीन वर्षों में न केवल नए वन्य प्राणी लाए गए हैं, बल्कि उनके रहने के लिए बेहतर व्यवस्था भी की गई है। वन्य प्राणियों को देखने आने वालों के लिए सड़क, धूप से बचाव की हट, पेयजल व्यवस्था भी दुरुस्त की जा रही है। इन सुविधाओं के बदलते फिलहाल बच्चों से पांच व बड़ों से 10 रुपये शुल्क वसूला जाता है। बढ़ती सुविधाओं व भीड़ को देखते हुए यह शुल्क बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। यह शुल्क करीब पांच गुणा तक बढ़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन


सृप हाउस में दिखेंगे कोबरा, अजगर
चिड़ियाघर में नया रेप्टाइल हाउस बनाने की तैयारी की है। फिलहाल यहां छह मगरमच्छ हैं। इनके लिए चिड़ियाघर के अंत में बाड़ा बनाया गया है। इसे बेहतर बनाकर यहां मगरमच्छ के अलावा घड़ियाल भी लाए जाएंगे। इसी के साथ कछुए भी आएंगे। इनके रहने के लिए मगरमच्छ के बाड़े के साथ ही 80 वर्ग गज में नया बाड़ा बनाया जाएगा। इसके अलावा सांप की विभिन्न प्रजातियां भी देखने को मिलेंगी। इसमें कोबरा, रसल वाइपर, अजगर व अन्य सांप शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिड़ियाघर का बढ़ रहा परिवार
चिड़ियाघर में वर्तमान में कुल 173 वन्य प्राणी है। इनमें पक्षियों की 24 व जानवरों की 13 प्रजातियां है। छह मगरमच्छ भी हैं। धीरा बब्बर शेर के साथ शेरनी छोटी और सुधा हैं। तेंदुआ सन्नी अपने दो बच्चों के साथ व चार छोटे तेंदुए अगले बाड़े में रखे गए हैं। इनके नाम अभी नहीं रखे गए हैं। बाघ सागर व आशा के अलावा तीन अन्य बाघ भी लोगों के लिए रखे गए हैं।


अधिकारी के अनुसार
चिड़ियाघर में नए बाड़े तैयार किए जार रहे हैं। नए वर्ष में जेब्रा और कंगारू लाए जाएंगे। बेहतर व्यवस्था के लिए भी योजनाएं बनाई जा रही हैं। इसी कड़ी में शुल्क बढ़ाना भी शामिल है। यह प्रपोजल भी रेप्टाइल हाउस के साथ मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया है। -देवेंद्र हुड्डा, निरीक्षक, चिड़ियाघर, वन्य प्राणी विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed