{"_id":"6585c480414091b7c6fe85c4f7070898","slug":"visilance-caught-one-man-in-curruption-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतकाल चढ़ाने के लिए पटवारी ने मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतकाल चढ़ाने के लिए पटवारी ने मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 04 Jul 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
मृतक का इंतकाल चढ़ाने के एवज में चमारिया हलके के पटवारी को रिश्वत मांगना महंगा पड़ गया।
पीड़ित की शिकायत विजिलेंस ने पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ लिया। जींद जिले के खांडा गांव निवासी संजय ने कई दिन पूर्व विजिलेंस में शिकायत की थी कि जसिया निवासी उसके ससुर की पिछले वर्ष मौत हो गई थी।
परिवार के लोग उनका इंतकाल चढ़ाने के लिए बार-बार चमारिया हलके के पटवारी रमेश से मिल रहे हैं, लेकिन पटवारी इंतकाल चढ़ाकर उसकी कॉपी देने के एवज में पंद्रह सौ रुपये की मांग कर रहा है।
पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस इंस्पेक्टर जयभगवान राणा ने योजना के तहत एमडीएन कॉलेज के पास से पटवारी को पैसे लेते गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस इंस्पेक्टर ने बताया कि पटवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।