फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vishwakarma Chowk is becoming an accident prone area, demand for making speed breaker

Rohtak News: विश्वकर्मा चौक बन रहा दुर्घटना आशंकित क्षेत्र, स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

Sat, 16 Nov 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 16 Nov 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Chowk is becoming an accident prone area, demand for making speed breaker
बहादुरगढ़। शहर के रेलवे रोड पर बना विश्वकर्मा चौक दुर्घटना आशंकित क्षेत्र बन रहा है। यहां पर आए दिन कोई न कोई वाहन आपस में टकरा जाता है। चौक पर छह तरफ से वाहन पहुंचते हैं। जल्दबाजी के चक्कर में आए दिन वाहन भिड़ जाते हैं। दुर्घटना के कारण कई बार किसी को चोट आती है तो कोई आपस में झगड़ा करने लगते हैं। यहां स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

पिछले दिनों यहां पर एक गोल चक्कर और स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया था, लेकिन अब तक यहां पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है। यहां के दुकानदारों और शहरवासियों ने एक बार फिर से उनसे मांग की है कि यहां पर स्पीड ब्रेकर जल्द से जल्द बनाए जाए। ताकि वाहन धीमी गति से निकले और कोई हादसा न हो।
विज्ञापन


रेलवे रोड के दुकानदार शंकर कुमार, मोनू, विकास शर्मा, सतीश, पवन कुमार ने कहा कि विश्वकर्मा चौक शहर का सबसे बड़ा चौक है और यहां पर छह तरफ से वाहन आते हैं। इनमें एक इंदिरा मार्केट की ओर से, दूसरा ड्रेन वाले रास्ते से, तीसरा रेलवे रोड, चौथा रोहतक रोड की तरफ से, पांचवां नाहरा-नाहरी रोड और छठा गांधी मार्केट की तरफ से वाहनों का आवागमन होता है। यहां जल्दबाजी के कारण वाहन भिड़ जाते हैं। सुबह, दोपहर और शाम के समय से यहां जाम के कारण लोगों को पैदल निकलने में भी काफी परेशानी होती है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं तो वाहन आसानी से आते-जाते हैं। पुलिस न हो तो यहां से निकलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। लोगों का कहना है कि यहां पुलिस कर्मियों की स्थायी ड्यूटी लगाई जाए और नगर परिषद की ओर से स्पीड ब्रेकर बनाने के साथ-साथ एक गोल चक्कर का निर्माण कराया जाए। ताकि यहां से वाहन धीमी गति में और आसानी से निकल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed