फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vishnu won the gold medal in the boys' 98 kg weight category

लड़कों के 98 किलो भार वर्ग में विष्णु ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 03 Apr 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Vishnu won the gold medal in the boys' 98 kg weight category
एमडीयू में अंतर विश्वविद्यालय ग्रैपलिंग स्पर्धा में महिला नोगी में दाव पेंच लगाते प्रतिभागी। अ?
रोहतक। एमडीयू के डॉ. मंगलसेन सभागार में चल रही अंतर विश्वविद्यालय ग्रैपलिंग स्पर्धा में शनिवार को कड़े मुकाबले हुए। महिला व पुरुष वर्ग के रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ग्रैपलिंग स्पर्धा में लड़कों के 98 किलो भार वर्ग में आईजीयू मीरपुर के विष्णु ने स्वर्ण पदक जीता। एमडीयू के अंकुश ने रजत पदक व एसयूडी राजस्थान के बाबूलाल गुर्जर ने कांस्य पदक जीता। दोनों वर्गों में एमडीयू के खिलाड़ी सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीत कर तालिका में नंबर एक पर बने हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को लड़कों के 70 किलोग्राम नोगी भार वर्ग में बीटीडी मणिपुर के सुनील ने गोल्ड मेडल, आकाश ने रजत व एमडीयू के आकाश ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा 50 किलोग्राम गी वर्ग में बरेली की सीता ने गोल्ड, एमडीयू की काजल ने रजत, सिरसा की कृष्णा ने कांस्य पदक जीता। स्पर्धा के 54 किलोग्राम नोगी भार वर्ग में एमडीयू के अंकुर ने गोल्ड, सिरसा के मनदीप ने रजत व बिहार के उमेश ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि स्पर्धा में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हो रहे हैं। हर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए आतुर है। यहां तकनीकी निदेशक बलविंद्र सिंह, डॉ. मनोज गोयल, संचालन मुकेश गोयल, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. रजनीश कुमार, महेंद्र सिंह पुनियानी, श्रीओम, विजय कुमार, श्रवण कुमार, डॉ. सुनीता, डॉ. तेजपाल श्योकंद, प्रो. आरपी गर्ग, मनोज कुमार, रामानंद समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed