फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Villagers warned of boycotting elections

Rohtak News: ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Wed, 15 May 2024 05:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 15 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Villagers warned of boycotting elections
झज्जर। सुलौधा गांव निवासी एवं हरियाणा पुलिस में सिपाही राजपाल की हत्या के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार को गांव में सामाजिक पंचायत की गई। पंचायत में ग्रामीणों के अलावा मृतक के परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस प्रशासन को 5 की बजाय अब 7 दिन का समय दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि 7 दिन में भी सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीण रोहतान सिंह, उसमी यादव, बिल्लु ने बताया कि गांव निवासी एवं सिपाही राजपाल की गांव के कुछ युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। राजपाल के परिवार ने केवल उधारी सामान देने से मना किया था, लेकिन आरोपियों ने घर में घुसकर राजपाल की मार-मारकर हत्या कर दी। इसके बाद ग्रामीण लघु सचिवालय गए थे तो पुलिस ने दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी केवल दो लोगों को ही पकड़ा गया है और बाकी फरार है जबकि परिवार को धमकी दी जा रही है। मृतक की पत्नी ने मांग की कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके उनको फांसी की सजा दी जाए। ग्रामीणों ने कहा कि 7 दिन में आरोपी नहीं पकड़े गए तो वह लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रबंधक सदर झज्जर निरीक्षक कृष्णकांत ने बताया कि इस मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को काबू किया। विनोद निवासी सुलौधा जिला झज्जर ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए नाबालिग आरोपी को बोर्ड के सामने पेश किया गया। दूसरे आरोपी की पहचान भारत निवासी बाबरा के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed