फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Villagers Protest against government in Village Lahli of Kalanaur

Rohtak: ग्रामीणों ने लाहली में स्कूल गेट पर जड़ा ताला, तीन दिन पहले सरकार को दिया था अल्टीमेटम

Tue, 27 Sep 2022 10:39 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर
संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 27 Sep 2022 10:39 AM IST
सार

22 सितंबर को धरना प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। लेकिन कोई समाधान न होने से ग्रामीण मंगलवार को भड़क गए। 

विज्ञापन
Villagers Protest against government in Village Lahli of Kalanaur
स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते विद्यार्थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

रोहतक में कलानौर खंड के गांव लाहली में अध्यापकों की संख्या कम व स्कूल मर्ज करने को लेकर मंगलवार को राजकीय कन्या स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया गया। ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विद्यार्थियों, अभिभावकों सहित ग्रामीणों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। 

विज्ञापन


अभिभावकों का कहना है कि सरकार ने जिस प्रकार से स्कूलों को मर्ज करके स्कूलों को बंद करने का काम किया है इससे गरीब व वंचित तबके के बच्चों की शिक्षा पर गहरा प्रहार हुआ है। वहीं स्कूलों में शिक्षक भर्ती न करके सरकार स्कूल को बंद करने पर लगी हुई है जो उचित नहीं है। 22 सितंबर को चल रहे धरना प्रदर्शन में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। अभिभावकों ने सरकार को तीन दिन का अल्टीमेट देकर प्रदर्शन समाप्त किया था लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। ऐसे में गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह 8 बजे स्कूल के गेट पर ताला जड़ कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही अध्यापकों को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed