फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Villagers of Nindana asked for water from the Deputy Commissioner

Rohtak News: निंदाना के ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांगा पानी

Fri, 09 Aug 2024 04:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Nindana asked for water from the Deputy Commissioner
08सीटीके42..उपायुक्त से मुलाकात करने पहुंचे ग्राम पंचायत निदाना के सदस्य। संवाद
ग्राम पंचायत निंदाना खास ने वीरवार को उपायुक्त से मुलाकात कर टेल तक पानी पहुंचाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में उन्हें अपना ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा है कि हमारे गांव की कृषि भूमि बैंसी माइनर की टेल पर है। इससे पहले दो मोगा भी पड़ते हैं। इस माइनर में पानी चलते हुए करीब 14 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद टेल व मोगा पर पानी नाम मात्र ही आया है। पानी नहीं आने के कारण इलाके में पेयजल किल्लत भी गहराने लगी है। पानी नहीं आने की वजह में यहां के सारे मोगे लगभग टूटे होने, नहर में सुंडिए लगाना मुख्य है। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के पास जाते हैं तो ये उल्टा हमें ही गाली-गलौच करते हैं। थाने में रिपोर्ट देने की धमकी देते हैं। हम चाहते है कि या तो पानी का समान बंटवारा किया जाए, या फिर नहर बिल्कुल बंद कर दी जाए। जेई व एसडीओ अपनी मनमानी करते हैं। कुछ लोग धान की फसल की सिंचाई के लिए नहर से पानी चुराते हैं। इस बारे में हमारे पास सबूत के तौर पर वीडियो हैं। इस मामले में कार्रवाई की जाए। इस मौके पर आनंद, आजाद, पंडित विजय कुमार भराण, कर्मवीर नहरा, संदीप, शमशेर नहरा, जसबीर, अनिल कुमार, सोमबीर, अमित समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed