फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Villagers hurt due to problem of dirt and contaminated water in Katesara

Rohtak News: कटेसरा में गंदगी व दूषित पानी की समस्या से ग्रामीण आहत

Sat, 29 Jun 2024 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Villagers hurt due to problem of dirt and contaminated water in Katesara
29सीटीके48...राधेशयाम ।
कलानौर। खंड के गांव कटेसरा में साफ सफाई व गंदे पानी की निकासी की सुविधा नहीं है। ग्रामीण गंदे व बदबूदार पानी में रहने को मजबूर हैं। मानसून में जलभराव से यह समस्या और गहराएगी। नालियों का गंदा पानी सड़क पर जमा होने से आवागमन मुश्किल हो जाएगा। गांव के प्रतिनिधि इस ओर संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सफाई कर्मचारी समय पर सफाई नहीं करते। साथ ही सभी नालियां गंदगी से अटी पड़ी है। कलानौर बीडीपीओ दफ्तर में कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मानसून में गांव की हालत और खस्ता होने का अंदेशा है। सरपंच की तरफ से भी गांव में साफ सफाई की खास व्यवस्था नहीं की गई है। गांव में विकास कार्यों पर अंकुश लगा है। कोई भी अधिकारी या कर्मचारी गांव की सुध लेने वाला नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही उपायुक्त से मुलाकात कर समस्या उनके समक्ष रखी जाएगी।
विज्ञापन



गंदे पानी से नालियां भरी हुई हैं। सड़क पर जमा दूषित पानी से दुर्गंध उठ रही है। इसमें मक्खी मच्छर बीमारी को न्यौता दे रहे हैं। अब तक सफाई कर्मचारी कभी भी गांव में सफाई करता हुआ नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेंद्र, शिकायतकर्ता।

नाली का गंदा पानी सड़क पर आने से सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर गुजरता पड़ता है। नालियां जर्जर हाल हैं। गांव में विकास कार्य के नाम पर एक ईंट नहीं लगी है।
विकास, शिकायतकर्ता।

गांव में सफाई व्यवस्था का अभाव है। ग्राम पंचायत की तरफ से कोई भी सफाई कर्मचारी समय पर सफाई नहीं करता है। मुख्य बस स्टैंड व पिलाना कटेसरा सड़क पर ही गंदा पानी जमा है।

राधेश्याम, शिकायकर्ता।


गांव की जिस सड़क पर पानी भरा है, वह सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग के तहत आती है। कुछ लोगों ने पानी की निकासी के लिए बनी नाली को रोका हुआ है। पीडब्ल्यूडी विभाग को लिखित पत्र जारी कर दिया गया है। जल्दी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
धर्म सिंह, सरपंच, कटेसरा।

29सीटीके48...राधेशयाम ।

29सीटीके48...राधेशयाम ।

29सीटीके48...राधेशयाम ।

29सीटीके48...राधेशयाम ।

29सीटीके48...राधेशयाम ।

29सीटीके48...राधेशयाम ।

29सीटीके48...राधेशयाम ।

29सीटीके48...राधेशयाम ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed