{"_id":"6613ab49c54e5c91740c9b62","slug":"villagers-blocked-road-in-protest-against-theft-in-school-in-nayabans-village-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: नयाबांस गांव में स्कूल में चोरी के विरोध में ग्रामीणों ने किया रोड जाम, विद्यार्थियों ने भी दिया साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: नयाबांस गांव में स्कूल में चोरी के विरोध में ग्रामीणों ने किया रोड जाम, विद्यार्थियों ने भी दिया साथ
Mon, 08 Apr 2024 02:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:01 PM IST
सार
ग्रामीणों में इस बात की नाराजगी थी कि शिक्षा विभाग स्कूल में चौकीदार नहीं लगाता और पुलिस चोरी करने वालों को नहीं पकड़ पाती। इसका खामियाजा स्कूल के छात्रों को भुगतना पड़ता है। क्योंकि बैटरी व उपकरण चोरी होने से उनकी कंप्यूटर की पढ़ाई प्रभावित होती है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण और विद्यार्थी
- फोटो : संवाद
विस्तार
सांपला खंड के गांव नयाबांस में रविवार रात को चोर स्कूल का ताला तोड़कर कंप्यूटर उपकरण चुराकर ले गए। दूसरी बार चोरी की वारदात होने से नाराज ग्रामीणों व स्कूल के विद्यार्थियों ने सांपला-सोनीपत रोड जाम कर दिया।
सूचना पाकर सांपला थाना प्रभारी सुलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और एक घंटे में समझाकर जाम खुलवा दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि नया बांस के राजकीय उच्च विद्यालय का स्टाफ शनिवार को छुट्टी के बाद स्कूल पर ताला लगाकर चला गया। स्कूल में शिक्षा विभाग ने चौकीदार की व्यवस्था नहीं की है। सोमवार सुबह स्टाफ पहुंचा तो स्कूल के ताले टूटे मिले। कंप्यूटर रूम व अन्य कमरों से उपकरण व 19 बैटरी चोरी हो चुकी थी। इससे पहले भी एक बार स्कूल में चोरी हो चुकी है।
ग्रामीणों में इस बात की नाराजगी थी कि शिक्षा विभाग स्कूल में चौकीदार नहीं लगाता और पुलिस चोरी करने वालों को नहीं पकड़ पाती। इसका खामियाजा स्कूल के छात्रों को भुगतना पड़ता है। क्योंकि बैटरी व उपकरण चोरी होने से उनकी कंप्यूटर की पढ़ाई प्रभावित होती है। सांपला थाना प्रभारी सुलेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को समझाया कि पुलिस अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रही है। तब जाकर जाम खुल सका। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग को भी चौकीदार लगाना चाहिए।