{"_id":"69dbf96bc4794a2f4e0f0be8","slug":"villagers-are-angry-over-the-failure-to-arrest-those-responsible-for-vandalising-dr-ambedkars-statue-rohtak-news-c-17-roh1019-839078-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन
खैरडी गांव में धरना स्थल पर मौजूद विधायक शकुंतला खटक
कलानौर। कलानौर क्षेत्र के गांव खैरड़ी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने के मामले में ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लोगों में नाराजगी है।
पंचायत व तहसीलदार दिनेश ढिल्लों की ओर से शुक्रवार को नई मूर्ति स्थापित कर दी गई थी। वहीं इस घटना के विरोध में चल रहा धरना रविवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गया। धरना स्थल पर कलानौर की विधायिका शकुंतला खटक पहुंचीं और उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए रोहतक एसपी से फोन पर बात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सरपंच प्रतिनिधि दीपक सेहरावत को कहा है कि गांव में सुरक्षा को देखते हुए प्रतिमा स्थल पर तुरंत प्रभाव से बिजली व सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की जाए। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने भी स्पष्ट किया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने जल्द ही उपायुक्त रोहतक से मुलाकात कर अपनी मांगों को रखने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर जयंती पर मूर्ति का विधिवत अनावरण किया जाएगा।