{"_id":"5f10aa0f8ebc3e63e6072ab0","slug":"village-chiri-sarpanch-murder-rohtakcity-news-rtk564354586","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक के गांव चिड़ी के सरपंच की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक के गांव चिड़ी के सरपंच की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या
रोहतक। लाखनमाजरा के गांव चिड़ी के सरपंच बालकृष्ण (72) को घर में घुुसकर बाइक सवार दो हमलावरों ने सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो वह जमीन पर पड़े थे। इसके बाद उसे ऑटो से सीएचसी चिड़ी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। रोहतक पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लाखनमाजरा थाना पुलिस ने पंचनामा भरवा कर शव को शवगृह में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस ने परिजनों के बयानों पर पांच हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि आरोपियों ने चिड़ी सीएचसी से लेकर लाखनमाजरा थाने तक घायल व परिजनों का पीछा किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव चिड़ी के हाल के सरपंच बालकृष्ण का अभी करीब 6 माह का कार्यकाल शेष था। बालकृष्ण के तीन बेटे हैं। एक बेटा कलकत्ता में आईबी में तैनात है, जबकि एक बेटा मजदूरी करता और एक बेटा गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत है। वीरवार रात करीब साढ़े 9 बजे बालकृष्ण घर की बैठक में बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो हमलावर आए और सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो बालकृष्ण खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। इसके बाद परिजन उन्हें सीएचसी चिड़ी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब वह घायल को सीएचसी चिड़ी से पीजीआई रोहतक के लिए लेकर चले तो करीब तीन बाइक सवार युवकों ने उनका पीछा किया। इसके पर चालक घायल को लाखनमाजरा थाने ले गया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। बाद में पुलिस पीसीआर में घायल को पीजीआई पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर गांव के एक पंच सहित पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।