फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vikas Bharat Sankalp Yatra reached the community center of Azadgarh in Ward 8.

Rohtak News: विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री की सोच का बड़ा कार्यक्रम

Mon, 08 Jan 2024 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Vikas Bharat Sankalp Yatra reached the community center of Azadgarh in Ward 8.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। सरकार के संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार गरीब व्यक्ति का है। यह कहना है मुख्यमंत्री मनोहर लाल का। वे रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। विकसित भारत संकल्प यात्रा रविवार को रोहतक नगर निगम के वार्ड 8 के आजादगढ़ सामुदायिक केंद्र पहुंची। यहां उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का संदेश सुना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं लोगों के घर द्वार तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर ब्लॉक में छोटे उद्योग बने, इसे लेकर सरकार ने योजना बनाई है। इससे काफी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अपने उत्पाद तैयार कर रही महिलाओं के लिए शहरों में साझा बाजार की परिकल्पना की है।
विज्ञापन


पात्रों को यात्रा का पहुंच रहा लाभ : सांसद
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को उनके घर द्वार पर पहुंचा जा रहा है। देश में प्रधानमंत्री की गारंटी वाली गाड़ी हर गांव-हर वार्ड में पहुंच रही है। इसका आमजन को भरपूर लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीबों को समर्पित मोदी-मनोहर सरकार : मनीष ग्रोवर
पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि सरकार हर व्यक्ति को रोटी, शिक्षा व सबके सिर पर छत की गारंटी को लेकर आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने गरीबी के दर्द को समझा है।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, सुरेश किराड़, सूरजमल किलोई, अनिल ठक्कर, मनोज सैनी, ओमप्रकाश बागड़ी, राजीव भांकर, आशा शर्मा, उषा शर्मा, ज्योत्सना समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed