{"_id":"677992fead4c1083c50f99f6","slug":"vijaynagar-massacre-uncle-and-aunt-did-not-come-to-testify-statement-of-fsl-expert-recorded-rohtak-news-c-17-roh1019-574960-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयनगर हत्याकांड : चाचा-चाची नहीं आए गवाही देने, एफएसएल एक्सपर्ट के बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयनगर हत्याकांड : चाचा-चाची नहीं आए गवाही देने, एफएसएल एक्सपर्ट के बयान दर्ज
विज्ञापन
शहर के बहुचर्चित विजय नगर हत्याकांड में शनिवार को अदालत में सुनवाई। माता-पिता, बहन व नानी की हत्या के आरोपी अभिषेक उर्फ मोनू के चाचा-चाची की अदालत में गवाही होनी थी, लेकिन अदालत में अर्जी दी कि उनको गवाही के लिए और समय चाहिए। अदालत ने अर्जी मंजूर कर ली। अब 20 जनवरी को गवाही के लिए बुलाया गया है, जबकि शनिवार को एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया की गवाही हुई।
पीड़ित पक्ष के वकील सुशील पांचाल ने बताया कि डॉक्टर सरोज दहिया ने 45 मिनट तक अदालत में बयान दर्ज करवाए। अदालत को बताया कि उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो नीचे वाले कमरे में प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप का शव पड़ा था। ऊपर वाले कमरे में मां बबली व नानी का शव पड़ा था। लड़की नेहा को घायल हालत में पीजीआई ले जाया गया था। पुलिस की मौजूदगी में घटनास्थल की गहराई से जांच की। पता किया खून के धब्बे कहां-कहां लगे हैं। गवाही के बाद अब 20 जनवरी को आरोपी मोनू के चाचा व चाची की गवाही होगी।
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, 27 अगस्त 2021 को प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान, उनकी पत्नी बबली, बेटी नेहा उर्फ तमन्ना व बबली की मां रोशनी की घर के अंदर ही गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बबलू के इकलौते बेटे 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया था। अभिषेक तभी से न्यायिक हिरासत के चलते जेल में बंद है। साथ ही अदालत में केस की सुनवाई के लिए गवाही की प्रक्रिया चल रही है।