{"_id":"5dbdf4068ebc3e017553cc5e","slug":"vijay-marchant-trophy-rohtak-news-rtk525759475","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन ही हरियाणा ने जीता मैच, चंडीगढ़ को 112 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन ही हरियाणा ने जीता मैच, चंडीगढ़ को 112 रन से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। विजय मर्चेंट ट्रॉफी के तहत लाहली गांव स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे हरियाणा व चंडीगढ़ के मध्य मैच के तीसरे दिन लंच के बाद ही परिणाम आ गया। हरियाणा के गेंदबाज अंश व गर्वित की जोड़ी चंडीगढ़ की टीम पर भारी पड़ी। दोनों ही गेंदबाजों ने पहली व दूसरी पारी मेें मिलकर 15 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं चंडीगढ़ की ओर से पारस ने मैच में 12 विकेट हासिल किए, साथ ही दूसरी पारी में बनाए 57 रन की बदौलत टीम 132 रन तक पहुंच सकी। इस मैच को हरियाणा की टीम ने 112 रन से जीत लिया।
शनिवार को 245 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम दूसरी पारी में 30 रन पर तीन विकेट से आगे खेलने उतरी। बल्लेबाजों ने टीम ने थोड़ी सधी हुई शुरूआत देने की कोशिश की, लेकिन सुबह के सत्र में 14वें ओवर की समाप्ति के साथ ही चंडीगढ़ की टीम ने अपना चौथा विकेट आर्यन वर्मा के रूप में गवां दिया। इसके बाद चंडीगढ़ का कोई खिलाड़ी पिच पर ज्यादा समय बिता ही नहीं सका। हालांकि पारस ने 57 रन बनाकर टीम को जीत के नजदीक ले जाने की जरूर कोशिश की।
अंश ठकराल ने एक ही ओवर में हासिल किए तीन विकेट
मैच में शनिवार को जब चंडीगढ़ की टीम 107 रन के स्कोर पर खुद को संभालने की कोशिश कर रही थी। उसी दौरान हरियाणा की ओर से गेंदबाजी करने का जिम्मा एक बार फिर से अंश ठकराल को मिला। अंश ने अपने इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर पांच रन पर खेल रहे अंश खोसला को बोल्ड कर टीम को जश्न मनाने का मौका दिया। ओवर की चौथी गेंद पर ही अंश ने लवराज को बिना खाता खोले ही निशांत आर्य के हाथों कैच करवाया। इसके बाद ओवर की अंतिम गेंद पर अंश ने निकुंश को भी लक्ष्य मलिक के हाथों कैच करवाकर बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। अंश ने अपने इस ओवर में छह गेंदों में तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
स्कोर कार्ड
हरियाणा पहली पारी : 137/10 (54.5 ओवर)
चंडीगढ़ पहली पारी : 60/10 (41 ओवर)
हरियाणा दूसरी पारी : 167/10 (57.4 ओवर)
चंडीगढ़ दूसरी पारी :
बल्लेबाज रन गेंद
राजवीर सिंह 0 8
आर्यन वर्मा 26 81
अरनव बंसल 7 15
कबीर कलसी 1 2
नील सिंह 13 78
प्रथम सोढी 9 47
पारस 57 73
अंश खोसला 5 9
लवराज 0 2
निशुंक 0 2
प्रिंस दहिया* 2 2
अतिरिक्त : 12 (नो बॉल-5, वाइड-1, बाई-5, लेगबाई-1)
कुल : 132/10 (52.2 ओवर)
फॉल ऑफ विकेट : फॉल ऑफ विकेट : 5-1(राजवीर सिंह), 13-2 (अरनव बंसल), 14-3 (कबीर कल्सी) 52-4 (आर्यन), 54-5 (नील सिंह), 84-6 (प्रथम सोढ़ी), 107-7 (अंश खोेसला), 107-8 (लवराज), 107-9 (निशुंक), 132-10 (पारस)।
गेंदबाजी : गर्वित कुंडू 9.2-17-3, अशमित सिंह 6-17-0, अंश ठकराल 18-32-5, अभिजीत 6-18-0, प्रिंस कुमार 6-16-0, गर्व सांगवान 7-26-2