Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vihaan Dahiya of Sonipat won the gold medal in the skating events.

Rohtak News: स्केटिंग इवेंट्स में सोनीपत के विहान दहिया ने स्वर्ण पदक जीता

Tue, 11 Nov 2025 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Nov 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Vihaan Dahiya of Sonipat won the gold medal in the skating events.
शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से आयोजित सातवीं राज्य स्तरीय अंडर-11 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के त - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से आयोजित सातवीं राज्य स्तरीय अंडर-11 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के तहत स्कॉलर्स रोजरी स्कूल में स्केटिंग इवेंट्स में रोमांचक मुकाबले हुए। 500 मीटर इनलाइन इवेंट लड़कों में सोनीपत के विहान दहिया ने स्वर्ण पदक, हिसार के हरवीर ने रजत और गुरुग्राम के अध्यक्ष ने कांस्य पदक जीता।

सभी विजेता खिलाड़ियों को नोडल अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा ने पदक पहनाकर कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन नन्हे स्केटर्स ने यह साबित किया है कि सपनों की रफ्तार किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। खेल केवल पदक जीतने का जरिया नहीं बल्कि आत्मविश्वास और अनुशासन की पहचान है।
विज्ञापन


ये रहे परिणाम
500 मीटर इनलाइन इवेंट लड़कियों में फरीदाबाद की गायत्री ने स्वर्ण, झज्जर की सौम्या ने रजत और सोनीपत की हिमांगी ने कांस्य पदक जीता। 500 मीटर क्वॉड इवेंट लड़कों में सोनीपत के आयुष अंतिम ने स्वर्ण, सोनीपत के ही गर्वित ने रजत और पानीपत के पुनीत कुमार ने कांस्य पदक जीता। 500 मीटर क्वॉड इवेंट लड़कियां गुरुग्राम की परीक्षा ने स्वर्ण, फरीदाबाद की सोना ने रजत और पंचकूला की हर्षिता ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


1000 मीटर इनलाइन इवेंट लड़कों में सोनीपत के विहान दहिया ने स्वर्ण, हिसार के हरवीर ने रजत और फतेहाबाद के कनिष्क ने कांस्य पदक जीता। 1000 मीटर इनलाइन इवेंट लड़कियों में पंचकूला की कायना भारद्वाज ने स्वर्ण, गुरुग्राम की आर्याह ने रजत और झज्जर की सौम्या ने कांस्य पदक हासिल किया। 1000 मीटर क्वॉड इवेंट लड़के अंबाला के अरनव ने स्वर्ण, गुरुग्राम के युवान चौहान ने रजत और करनाल के कुशीन ने कांस्य पदक जीता।

1000 मीटर क्वॉड इवेंट लड़कियों में करनाल की मायरा ने स्वर्ण, गुरुग्राम की तृप्ति ने रजत और पंचकूला की सुनील कुमार ने कांस्य जीता। 1500 मीटर इनलाइन इवेंट लड़कों में सोनीपत के विहान दहिया ने स्वर्ण, गुरुग्राम के अतिक्ष खंडेलवाल ने रजत और सोनीपत के देवेश ने कांस्य पदक जीता।

1500 मीटर इनलाइन इवेंट लड़कियों में पंचकूला की कायना भारद्वाज ने स्वर्ण, फरीदाबाद की श्रुति गर्ग ने रजत और गुरुग्राम की सीधीका सक्सेना ने कांस्य पदक जीता। 1500 मीटर क्वॉड इवेंट लड़के सोनीपत के काव्य शर्मा ने स्वर्ण और आयुष अंतिम रजत व फरीदाबाद के अद्विक ने कांस्य पदक जीता। 1500 मीटर क्वॉड इवेंट लड़कियों में फरीदाबाद की सियोना ने स्वर्ण, गुरुग्राम की परिणीति झा ने रजत और प्रिशा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed