फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vigilant for 40 hours not to throw puja materials in the canal

Rohtak News: 40 घंटे पहरा देकर पूजा सामग्री नहर में न डालने के लिए किया जागरूक

Sat, 20 Apr 2024 06:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Vigilant for 40 hours not to throw puja materials in the canal
जेएलएन नहर पर प्रित सिंह अहलवत व निर्मल पन्नू सम्मानित करते सूनो नहरो की पुकार मिशन के सदस्य।
रोहतक। सुनो नहरों की पुकार मिशन के सदस्यों ने नवरात्र के अंतिम तीन दिन अष्ठमी, नवमी व दशमी के दिन 4 से अधिक घंटे नहरों पर खड़े होकर लोगों को पूजा सामग्री नहर में न प्रवाहित करने के लिए जागरूक किया। टीम ने लोगों को नहर में प्लास्टिक, पूजा पाठ की सामग्री, खेतरी व अन्य सामान डालने से रोककर सभी को इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया।
विज्ञापन

मिशन के सदस्यों ने बताया कि इन तीन दिनों में नहर के चार पुलों पर 6 ट्राली के करीब सामान एकत्रित हुआ। पिछले दो वर्ष 8 माह की जागरूकता का परिणाम है कि पिछले वर्ष की तुलना में कम सामग्री निकली है। गत वर्ष 12 ट्राली सामान एकत्रित कर निष्पादन किया गया था। सुनो नहरों की पुकार मिशन के मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर सिंह व संरक्षक शिक्षक दीपक छारा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से बीएसबी व जेएलएन पर 16, 17 व 18 अप्रैल को सुबह 6.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक हाथों में पट्टियां लेकर दिल्ली बाईपास के नजदीक पुल पर, बोहर गांव के पुल पर, सेक्टर एक के पुल पर व ओमेक्स सिटी के साथ लगते पुल पर लोगों को सामग्री व प्लास्टिक को नहरों में न डालने को लेकर जागरूक किया। इस मौके पर जेएलएन ब्रांच के कार्यकारी अभियंता रामनिवास व उनकी पत्नी व बेटी और उनके विभाग से एसडीओ संजीव दहिया व कई अधिकारी व कर्मचारी भी तीनों दिन नहरों पर उपस्थित रहे। वहीं तीनों दिन मिशन के मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर सिंह व संरक्षक शिक्षक दीपक छारा ने अपने संस्थानों से अवकाश लेकर यह सेवा की। इस मौके पर मिशन के महासचिव मुकेश नैनकवाल, सह सचिव अजय हुड्डा, वरिष्ठ सदस्य डॉ. रविंद्र नांदल, प्रीत सिंह अहलावत, कैप्टन जगबीर, राजबीर मलिक, रणबीर मलिक, एक्सईएन करण सिंह अहलावत, सतबीर छिकारा, वेदपाल नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन





नहरों की पुकार टीम को प्रशंसा पत्र किया भेंट
नहरों के जल संरक्षण और जल को प्रदूषण से बचने की मुहिम में लगी सुनो नहरों की पुकार मिशन टीम के कार्यों पर हरियाणा पूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारी सुनो नहरों की पुकार मिशन टीम के कार्यों से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने कैप्टन जगवीर मलिक, प्रवक्ता हरियाणा पूर्व सैनिक संघ, हवलदार सिलक राम लठवाल, प्रधान जिला रोहतक, हवलदार नरेंद्र सिंह, हवलदार नरेश शर्मा, हवलदार धर्मवीर खटकड़ के डेलिगेशन ने समाज में एक नई चेतना लाने के लिए सुनो नहरों की पुकार मिशन टीम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए दिल्ली बाईपास स्थित नहरों के पुल पर पहुंचकर टीम को प्रशंसा पत्र भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed