फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vigilance searched the records of the corporation, questioned the Chief Sanitation Inspector and JE

विजिलेंस ने खंगाला निगम का रिकॉर्ड, मुख्य सफाई निरीक्षक और जेई से पूछताछ

Thu, 13 Oct 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Vigilance searched the records of the corporation, questioned the Chief Sanitation Inspector and JE
नगर निगम में फइलों की छानबीन करती विजिलेंस टीम। अमर उजाला
नगर निगम कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब विजिलेंस व मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की चार सदस्यीय टीम ने बुधवार शाम पौने पांच बजे दस्तक दी। दो घंटे तक टीम ने मुख्य सफाई निरीक्षक हर्ष चावला व निगम के आउटसोर्स पर लगे जेई विकास से पूछताछ की। पंचकूला से जुड़े टेंडर की जांच करने टीम रोहतक आई थी। विजिलेंस की जांच के लिए निगम के अधिकारी खुलकर कुछ नहीं बता रहे हैं। आयुक्त जहां अवकाश पर हैं, वहीं संयुक्त आयुक्त ने जानकारी होने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार शाम को नगर निगम के कर्मचारी घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी विजिलेंस की टीम कार्यालय पहुंची और सीधे संयुक्त आयुक्त के कार्यालय में गई। उस समय संयुक्त आयुक्त जा चुके थे। उनको कॉल करके बुलाया गया। साथ ही आउटसोर्स पर लगे जेई विकास व मुख्य सफाई निरीक्षण हर्ष चावला से टेंडर का रिकॉर्ड मांगा गया। देर रात तक टीम रिकॉर्ड खंगालने में जुटी रही।
विज्ञापन

अधिकारियों ने साधी चुप्पी, आयुक्त अवकाश पर
नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा अवकाश पर हैं। जबकि संयुक्त आयुक्त महेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि, मैं कार्यालय से आ चुका हूं। एक्सईएन मुख्यालय मंजीत दहिया ही कुछ बता सकते हैं। जब मंजीत दहिया से बात की तो उन्होंने कहा कि पंचकूला से जुड़े किसी टेंडर की जांच के सिलसिले में विजिलेंस आई थी। ज्यादा मुझे भी पता नहीं। दो दिन के अवकाश पर हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस की दबिश की सूचना नहीं, यमुनानगर आया हूं
नगर निगम में विजिलेंस ने दबिश दी है, यह किसी ने नहीं बताया। मैं तो यमुनानगर निजी कार्य से आया हुआ हूं। मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed