फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vigilance DGP injvastigate explores riot-related cases, jaat reservation riots in rohtak

विजिलेंस एडीजीपी ने शुरू की दंगे से जुड़े केसों की पड़ताल की पड़ताल

Thu, 10 Mar 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Thu, 10 Mar 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Vigilance DGP injvastigate explores riot-related cases, jaat reservation riots in rohtak
जाट आरक्षण में जले वाहन - फोटो : amar ujala
उपद्रव के दौरान हुई हिंसा में दर्ज एफआईआर की मॉनिटरिंग के लिए प्रदेश सरकार ने स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के एडीजीपी डॉ. बीके सिन्हा को नोडल अधिकारी तैनात किया है। अब प्रदेश भर में उपद्रव से जुड़ी सभी एफआईआर की पड़ताल सिन्हा की देखरेख में होगी। सरकार ने सिन्हा को यह जिम्मेदारी दी है। बता दें कि प्रदेश सरकार इससे पहले उपद्रव के दौरान अधिकारियों की लापरवाही की जांच के लिए रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कमेटी का गठन कर चुकी है। 
विज्ञापन


जल्द करेंगे सभी जिलों का दौरा
नोडल ऑफिसर डॉ. बीके सिन्हा जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करेंगे। प्राथमिक तौर पर वे हिंसा से ज्यादा प्रभावित जिलों में जाएंगे। इसके बाद अन्य जिलों का दौरा करेंगे। सूत्रों की मानें तो सिन्हा जल्द ही रोहतक दौरे पर आ सकते हैं। ताकि यहां के अधिकारियों से मामले मेें प्रगति पर बातचीत कर सकें।
विज्ञापन


ऐसे होगी मॉनिटरिंग 
  •  किस जिले में अभी तक कितनी एफआईआर दर्ज की गईं।
  •  एफआईआर के सभी जांच अधिकारियों से उनके केस में पूछताछ होगी। 
  •  अलग-अलग एफआईआर में गिरफ्तारी की सूचना जुटाएंगे। 
  •  किन सबूतों के आधार पर हुई गिरफ्तारी, इसकी भी होगी जांच। 
  •  प्रदेश और जिला स्तर पर गठित एसआईटी से लेंगे केस की प्रगति रिपोर्ट। 
  •  नामजद उपद्रवियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर जांच अधिकारी को बताना होगा कारण।
  •  हर मामले की रिपोर्ट संबंधित जांच अधिकारी को प्रतिदिन देनी होगी। 

प्रदेश सरकार को सौंपेंगे रिपोर्ट
सिन्हा जल्द ही प्रदेश का दौरा कर संबंधित जांच अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद सभी अधिकारियों से फीडबैक लेकर जांच रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंपेंगे। अभी तक रोहतक जिले में उपद्रव से जुड़ी करीब 1144 एफआईआर दर्ज की गईं हैं। इनमें करीब 83 उपद्रवी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपद्रव से जुड़ी वीडियो और फुटेज के लिए बनाई वेबसाइट
उपद्रव का वीडियो फुटेज भेजने के लिए एक मेल आईडी जारी की गई है। आमजन nodalioharyanapolice@gmail.com पर उपद्रव से जुड़े दस्तावेज भेज सकते हैं। इसके अलावा उपद्रव से जुड़ी वीडियो और फु टेज व्हाट्स एप पर भेजने के लिए मोबाइल नंबर 07087573333 जारी किया गया है। अन्य सूचना देने या जानकारी लेने के लिए 0172-2584590 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed