फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vidyasagar Maharaj's feet established in Digambar Jain Gajrath temple

Rohtak News: दिगंबर जैन गजरथ मंदिर में विद्यासागर महाराज के चरणों की हुई स्थापना

Sun, 14 Apr 2024 03:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Vidyasagar Maharaj's feet established in Digambar Jain Gajrath temple
रोहतक। एलपीएस बोसार्ड व यूपीएस लक्ष्मी की ओर से सेक्टर-1 स्थित श्री 1008 भगवान पारसनाथ दिगंबर जैन गजरथ मंदिर हॉल में नवनिर्मित वेदी का निर्माण कराकर विश्व गुरु परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के चरणों की स्थापना की गई। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि खुरई से पहुंचे पंडित अनिल शास्त्री ने समाजसेवी विजय जैन, समाजसेवी उद्योगपति राजेश जैन और श्रद्धालुओं ने श्री जी का जलाभिषेक किया। इसके बाद शास्त्री की ओर से विजय जैन और राजेश जैन ने श्री 108 विद्यासागर महाराज के चरणों की स्थापना की और पूजा अर्चना कर चरणों की आरती की गई। देश के पहले श्री 1008 भगवान पारसनाथ दिगंबर जैन गजरथ मंदिर, रोहतक में यूपीएस लक्ष्मी के डायरेक्टर विजय जैन व एलपीएस बोसार्ड के डायरेक्टर राजेश जैन के परिवार की ओर से विद्यासागर मुनिराज के चरणों की स्थापना की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर सिद्धार्थ जैन, राजेश जैन डीएलएफ शैलेंद्र जैन, मुकेश जैन, राजेन जैन सेक्टर, प्रो. अनिल जैन, मनीष जैन, अश्विनी जैन, डाॅ. संदीप जैन, रीटा जैन, संध्या जैन, दीपा जैन, समृद्धि जैन, अनिल जैन लोहिया, राजीव जैन, मीडिया प्रभारी राजीव जैन, मनीष जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed