फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Video of businessman's missing son with bottle on canal bank goes viral

Rohtak News: व्यापारी के लापता बेटे का नहर किनारे बोतल के साथ वीडियो वायरल

Mon, 04 Mar 2024 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Video of businessman's missing son with bottle on canal bank goes viral
रोहतक। रेलवे रोड के आभूषण व्यापारी दिनेश वर्मा के बेटे का चार दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। दिल्ली बाईपास स्थित नहर किनारे दोस्तों के साथ बोतल की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और रविवार को रोहतक से लेकर सल्हावास तक एनडीआरएफ की टीम की मदद से 16 वर्षीय यश वर्मा को तलाश किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। पिता को शक है कि उसके बेटे के सिर में बोतल मारकर धक्का दिया गया है। घनीपुरा निवासी दिनेश वर्मा ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। छोटा बेटा यश 29 फरवरी को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए जेएलएन पर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच की। दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, लेकिन छात्र का सुराग नहीं लग सका। वर्मा का कहना है कि तीनों दोस्त बार-बार बयान बदल रहे हैं। वायरल वीडियो में बोतल दिखाई दे रही है। पता चला है कि एक ने उसके बेटे के सिर में बोतल मारी और नहर में धक्का दे दिया। पुलिस गहराई से पूछताछ करे। वहीं, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed