फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   vice president is in MDU tomorrow

उपराष्ट्रपति कल मदवि में, जमीन से आसमान तक होगी सुरक्षा

Tue, 24 Dec 2013 07:38 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Tue, 24 Dec 2013 07:38 PM IST
विज्ञापन
vice president is in MDU tomorrow
उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी के आगमन के लिए जिला प्रशासन तैयारियाें में जुटा है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। उपराष्ट्रपति स्वतंत्रता सेनानी चौ. रणबीर सिंह हुड्डा की 100वीं जयंती पर 26 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन



उनके कार्यक्रम के लिए हैलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल को सुरक्षा के तीन घेरों में रखा है। बम निरोधक, डॉग स्कवॉयड सहित सुरक्षा एजेंसी मंगलवार से अलर्ट हो गई है और एमडीयू परिसर में डेरा डाल लिया है। इसके अलावा दिल्ली से आई पुलिस की विशेष टीम ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और स्थानीय अधिकारियों से सुरक्षा को लेकर विचार किया। उपराष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर करीब एक हजार पुलिसकर्मियाें की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन



कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति के अलावा राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंगलवार को एमडीयू के कुलपति एचएस चहल ने तैयारियों की समीक्षा की और स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की। 26 दिसंबर को उपराष्ट्रपति दो बजकर पचास मिनट पर हेलीकॉप्टर से मदवि के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनाए गए हैलीपैड पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वे एमडीयू के टैगोर ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पुलिस महानिरीक्षक अनिल राव ने भी जिला पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा प्रबंधों की रिपोर्ट ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि करीब एक हजार पुलिसकर्मी इस दौरान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। इसके अलावा दमकल विभाग व पीजीआई प्रशासन को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।



राष्ट्रीय गान से कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जो करीब एक घंटे तक चलेगा। साथ ही उपराष्ट्रपति चौ. रणबीर सिंह हुड्डा पर लिखी गई पुस्तक का भी विमोचन करेंगे। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed