फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vice Chairperson of Women's Commission counseled the couple, things did not work out

Rohtak News: महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने की दंपती की काउंसिलिंग, नहीं बनी बात

Sat, 30 Mar 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 30 Mar 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Vice Chairperson of Women's Commission counseled the couple, things did not work out
झज्जर।हरियाणा महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल शुक्रवार को झज्जर पहुंची। उन्होंने महिला थाने और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला थाने में आए हुए शिकायतकर्ताओं से भी बात की और सेंटर का रिकॉर्ड भी चेक किया। उन्होंने थाने में आए लोगों से बात की। एक दंपति की खुद काउंसिलिंग की लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन


वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल ने महिला थाने में आए हुए एक दंपति से बातचीत की। इस पर शिकायतकर्ता एक महिला ने कहा कि ससुराल में उसके साथ मारपीट की जाती हैं। ससुरालवाले घर नहीं बसने दे रहे। पिछले छह माह से मायके में रह रही हूं। महिला के पति ने कहा कि उसकी पत्नी दो बार सुसाइड का प्रयास कर चुकी हैं और तलाक देने की बात कहती हैं। उसकी पत्नी ने उसे तलाक के कागज भी फोन पर भेजे हुए हैं। वाइस चेयरपर्सन ने दोनों की काउंसलिंग खुद की और अलग कमरे में बैठकर मामला सुलझाने को कहा, लेकिन पति नहीं माना। इस पर वाइस चेयरपर्सन ने एफआईआर करने के आदेश दिए। हालांकि बाद में दोनों ने मामले को लेकर कुछ समय मांगा। इस पर महिला थाने ने उनको समय दे दिया। इससे पूर्व महिला थाने की मेस, महिला सेल, मुंशी रूम की जांच की। उन्होंने महिला कर्मियों की बैठक ली और उनकी समस्याओं को जाना। वाइस चेयरपर्सन ने दो शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात की और महिला थाने की कार्रवाई की जानकारी ली। दोनों शिकायतकर्ता ने अपनी संतुष्टि जाहिर की। उन्होंन कहा कि शिकायतकर्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए, क्योंकि वह सबसे पहले मुंशी से ही मिलते हैं।
विज्ञापन

बाहर से शिकायत लिखवाने नहीं भेजे
आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि कई बार शिकायतकर्ता लिखित शिकायत नहीं लाता है तो उनको बाहर से शिकायत लिखवाने की बात की जाती है। ऐसा नहीं किया जाए। यदि शिकायतकर्ता के पास शिकायत नहीं है तो आप खुद उसकी शिकायत लिखे या किसी की ड्यूटी लगाए। उन्होंने आईओ के रूम के बाहर नेम प्लेट न होने पर उसे लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस साल जनवरी में आई शिकायतों की जानकारी भी ली। इसके बाद वाइस चेयरपर्सन वन स्टॉप सेंटर पहुंची और यहां का रिकॉर्ड भी चेक किया। उन्होंने पिछले सालों में खर्च हुई राशि का रिकॉर्ड भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 शिकायत लंबित मिली
उपाध्यक्ष नं बताया कि एक जनवरी से अब तक महिला थाने में 89 शिकायत आई, जिसमें से 59 का निपटारा हो गया है और 30 शिकायत बकाया हैं। इस पर महिला थाना टीम ने बताया कि इन सभी शिकायतों पर काम जारी है। उनका प्रयास है कि इनका घर बस जाए। इसके अलावा 50 शिकायतें एसपी कार्यालय से आई है, जिसमें से 34 का समाधान हो गया है। जनवरी से अब तक महिला थाने में 23 मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें से 11 मामलों के चालान कोर्ट में जा चुके हैं। इसके अलावा चार एफआईआर रद्द की गई हैं और 8 एफआईआर बाकी है, जिन पर काम चल रहा है।


पिछड़े इलकों में चलाया जाएगा अभियान

वाइस चेयरपर्सन ने बताया कि अब स्थानीय पुलिस द्वारा पिछड़े इलाकों में महिलाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ऐसे कार्यक्रमों में 500 से 700 महिलाओं को एकत्रित कर जागरूक किया जाएगा। जिले के एसपी या डीसीपी उनको जागरूक करेंगे।

दंपत्ति में सुलह कराने का किया प्रयास, नहीं हुआ तो दिया समय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed