फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vice Chairman Rajpal Sharma will take a big decision, calling a meeting of supporters on May 10.

Rohtak News: वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा लेंगे बड़ा फैसला, 10 मई को बुलाई समर्थकों की बैठक

Wed, 06 May 2026 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Vice Chairman Rajpal Sharma will take a big decision, calling a meeting of supporters on May 10.
फोटो-59: बहादुरगढ़ के लाइनपार स्थित अपने कार्यालय पर बैठक करते नगर परिषद के वाइस चेयरमैन राजपाल
बहादुरगढ़। नगर परिषद के वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद शहरी राजनीति इन दिनों काफी गरमा गई है। वाइस चेयरमैन राजपाल उर्फ पालेराम शर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बीच अब उनके बड़े राजनीतिक फैसले के संकेत सामने आ रहे हैं। वे भाजपा को अलविदा कहेंगे या कोई और बड़ा निर्णय लेंगे, इसका फैसला 10 मई को होगा।
विज्ञापन


इसी कड़ी में राजपाल शर्मा ने मंगलवार को अपने कार्यालय पर वार्ड के बड़े बुजुर्गों के साथ अहम बैठक की। बैठक में सर्वसम्मति से 10 मई को सुबह 10 बजे एक विस्तृत बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है। इस बैठक में ब्राह्मण समुदाय, पंडित लख्मीचंद धर्मशाला से जुड़े लोग, समाजसेवी, पूर्व पार्षद, बुद्धिजीवी और वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


यह बैठक मौजूदा राजनीतिक हालात और आगे की रणनीति तय करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। खासतौर पर भाजपा से दूरी बनाने या नई राजनीतिक दिशा तय करने को लेकर इसमें बड़ा फैसला राजपाल शर्मा की ओर से लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, राजपाल शर्मा के खिलाफ नगर परिषद के 25 पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है, जिस पर 15 मई को निर्णायक बैठक होनी है। ऐसे में 10 मई की प्रस्तावित बैठक को इस पूरे घटनाक्रम का टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है।

राजपाल शर्मा ने बताया कि वार्ड के बुजुर्गों के साथ प्रारंभिक चर्चा की गई है और अब 10 मई को होने वाली बैठक में सामूहिक राय के आधार पर आगे की राजनीतिक दिशा तय की जाएगी।


नगर परिषद की इस सियासी उठापटक के बीच अब सभी की नजरें 10 और 15 मई पर टिक गई हैं जहां एक ओर राजनीतिक फैसला सामने आएगा, वहीं दूसरी ओर वाइस चेयरमैन की कुर्सी पर भी अंतिम निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed