फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   vegitable market, huda ground

हुडा ग्राउंड में मेन रोड की तरफ लगेगी सब्जी मंडी

Sat, 08 May 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
vegitable market, huda ground
रोहतक। सब्जी मंडी को लेकर कई दिनों से चल रहा विवाद आखिर सुलझ गया है। शुक्रवार से खुदरा सब्जी मंडी हुडा ग्राउंड में मेन रोड की तरफ लगेगी। एसडीएम राकेश सैनी ने मार्केट कमेटी दफ्तर में सभी यूनियनों के साथ बैठक की, जिसमें इस पर सहमति बनी। मार्केट कमेटी ने शाम को ग्राउंड की पांच फुट दीवार तोड़कर मासाखोरों के लिए रास्ता बनवा दिया।
विज्ञापन

एसडीएम सैनी ने सब्जी मंडी के आढ़ती, मासाखोर एसोसिएशन और नई अनाज मंडी की आढ़ती एसोसिएशन के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि मासाखोरों को किसी भी हालत में मंडी के अंदर नहीं बैठने दिया जाएगा। मासाखोर पहले बताई तीन जगहों को इंकार कर चुके थे। नई अनाज मंडी के शेड में सब्जी बेचने के प्रस्ताव का आढ़ती एसोसिएशन ने विरोध कर दिया था। किसान भवन में मंडी लगाने पर भी मासाखोर तैयार नहीं हुए। जिसके बाद सारे पक्षों को विचार कर हुडा ग्राउंड में मेन रोड की तरफ सब्जी मंडी लगाने का फैसला किया गया है। मार्केट कमेटी के सह सचिव अमनदीप ने बताया कि मासाखोरों की मांग पर ग्राउंड की पांच फुट की दीवार तोड़ दी गई है, ताकि रेहड़ी जाने में दिक्कत न हो। सबको दस-दस फुट की दूरी पर दुकानें लगाने को कहा गया है, ताकि सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

एसएचओ को निर्देश दिए गए हैं कि इस सड़क पर सुबह पांच से 11 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाएं। सब्जी मंडी में आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा, वे मासाखोरों से ही फल, सब्जी खरीदेंगे। इसलिए मंडी में बैरिकेड लगाकर बाइक, स्कूटर आने पर रोक लगाई जाएगी। एसडीएम सैनी ने आढ़तियों को साफ चेतावनी दी है कि अगर कोई भी रिटेलिंग करता हुआ मिला तो उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा, जुर्माना लगाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed