फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vegetable seller of Bhambhewa dies due to car collision

Rohtak News: कार की टक्कर से भंभेवा के सब्जी विक्रेता की मौत

Sun, 01 Jan 2023 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Vegetable seller of Bhambhewa dies due to car collision
रोहतक। शहर के दिल्ली-हिसार आउटर बाईपास पर शनिवार तड़के कार चालक ने सब्जी खरीदने रोहतक आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर में भंभेवा निवासी नसीब (34) की मौत हो गई, जो सब्जी विक्रेता के तौर पर काम करता था। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के गांव भंभेवा निवासी अनिल ने दी शिकायत में बताया कि वे दो भाई व एक बहन हैं। तीनों शादीशुदा हैं। सुबह करीब साढ़े तीन बजे नसीब बाइक पर सब्जी लेने रोहतक के लिए रवाना हुआ। जब हिसार बाईपास पर निजी ढाबे के पास पहुंचा तो होटल के सामने एक रेहड़ी खड़ी थी। जब उसके पास से गुजरने लगे तो पीछे से कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर से उसका भाई नसीब गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही रेहड़ी व बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में उसके भाई ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed