फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vegetable prices rise during the rainy season

Rohtak News: बारिश के मौसम में सब्जियों के दामों में आई तेजी

Tue, 22 Jul 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 22 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Vegetable prices rise during the rainy season
रोहतक के गोहाना अड्डा पर सब्जी खरीदती महिलाएं। संवाद
रोहतक। बारिश का मौसम जहां किसानों और आमजन को राहत देता है वहीं सब्जियों के दामों में आई तेजी आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है। सब्जी मंडियों में इन दिनों टमाटर, हरी मिर्च और फूलगोभी जैसी सब्जियों के दामों में अचानक उछाल देखा जा रहा है।
विज्ञापन

नई फल व सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान साहिल मग्गू ने बताया अधिकतर हरी सब्जियां पहाड़ी क्षेत्रों से आती हैं लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण वहां से आपूर्ति प्रभावित हुई है। इससे मंडियों में माल की आवक कम हो गई है और कीमतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

सब्जियों के दाम प्रति किलो
सब्जी पहले अब
टमाटर 40 से 45 50 से 55
हरी मिर्च 50 100
फूलगोभी 50 से 60 70 से 80

स्थानीय विक्रेताओं का कहना है कि बारिश के चलते सड़क मार्ग से माल लाने में देरी हो रही है और कई जगहों पर ट्रांसपोर्ट रुक भी गया है जिससे बाजार में सब्जियों की कमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहिणियों का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना अब मुश्किल होता जा रहा है। यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

रोहतक के गोहाना अड्डा पर सब्जी खरीदती महिलाएं। संवाद

रोहतक के गोहाना अड्डा पर सब्जी खरीदती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed