Hindi News
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Vegetable Market: A fire in gunny bags, on the roof of a cold store, burns plastic carats
{"_id":"5fe61f6e8ebc3e40f95c0cff","slug":"vegetable-market-a-fire-in-gunny-bags-on-the-roof-of-a-cold-store-burns-plastic-carats-rohtakcity-news-rtk5880177103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी : कोल्ड स्टोर की छत पर रखे बारदाने में लगी आग, प्लास्टिक के कैरेट जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी : कोल्ड स्टोर की छत पर रखे बारदाने में लगी आग, प्लास्टिक के कैरेट जले
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी में एक दुकान में लगी आग से उठती लपटें।
- फोटो : RohtakCity
Link Copied
रोहतक। शहर की नई सब्जी मंडी में शुक्रवार दोपहर एक कोल्ड स्टोर की छत पर रखे बारदाने में संदिग्ध हालात में आग लग गई, जिसमें डेढ़ लाख के प्लास्टिक के कैरेट जलकर राख हो गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्लास्टिक में आग लगने से दूर तक जहरीला धुआं उठता दिखाई दिया। फल व्यापारी दिनेश कथूरिया ने बताया कि उसकी नई सब्जी एवं फल मंडी में 59 नंबर दुकान है, जहां नीचे कोल्ड स्टोर बना रखा है। जबकि ऊपर प्लास्टिक के कैरेट व दूसरा बारदाना रखा हुआ था। दोपहर करीब सवा एक बजे वह सब्जी मंडी से डीएलएफ कॉलोनी स्थित घर पर आया। कोल्ड स्टोर में नीचे खाना खा रहे श्रमिकों ने देखा कि छत पर बारदाने के अंदर से धुआं उठ रहा है। तत्काल उन्होंने मामले की सूचना उसे दी। उसने फायर ब्रिगेड को अवगत करवाया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन प्लास्टिक के कैरेट में तेजी से आग फैल गई। एक घंटे की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया गया। फल कारोबारी का कहना है कि आगजनी के कारणों का पता नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।