फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vedant Pahwa and Ananya Negi made it to the finals in badminton

Rohtak News: बैडमिंटन में वेदांत पाहवा व अनन्या नेगी ने फाइनल में बनाई जगह

Sun, 17 Aug 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 17 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Vedant Pahwa and Ananya Negi made it to the finals in badminton
सेक्टर 6 स्थित बैडमिंटन कोर्ट में मुकाबला करती अनन्या नेगी और रिद्धी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन मिक्सड डबल्स मुकाबलों में पार्थ गावरी व दित्या, वेदांत पाहवा व अनन्या नेगी, वेदांत व अक्षिता, यश नांदल व खुशी गहलावत, ओजस धमीजा व अवनि, शौर्य प्रताप सिंह व आराध्या जाखड़, सुजल व अर्शिता सैनी और सूर्यांश व प्रकृति की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
सेक्टर 6 स्थित फ्लाई विंग स्पोर्ट्स एरिना में अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग के गर्ल्स डबल्स, बॉयज डबल्स, मिक्सड डबल्स के रोमांचक मुकाबले हुए। तीसरे दिन विभिन्न राउंड के मुकाबलों में प्रदेश भर से जुटे खिलाड़ियों ने बैडमिंटन कोर्ट में जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन

चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 17 अगस्त को होगा। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि, हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र सिंह शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि अंडर-15 गर्ल्स डबल्स मुकाबलों में अद्विका सिंह व वैभवी शेखर, भाविका व लक्षिता दलाल, रिदम यादव व रिया यादव, आद्या शर्मा व जीविका सोहलोत, ज्योति व परी, हर्षिता कांबोज व परीकांशा गौड़, अभिश्री जेना व यशवी और आराध्या झा व नविका गोयनका की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
अंडर-15 बॉयज डबल्स मुकाबलों में नक्श फौगाट व श्लोक रॉय चौधरी, अभिनव व अवतरण सिंह, आदित्य डबास व वंश खन्ना, जतिन कुमार व समर्थ भारद्वाज, आर्यन दांगी व जयेश दुग्गल, आरोन व सिद्धार्थ बेनीवाल, रूबल नैन व विशाल प्रशांत और नरवीर व समृत मेहला की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंची।
--------------
अक्षिता व मुस्कान ने गर्ल्स डबल्स के क्वार्टर फाइनल में बनाया स्थान
जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि अंडर-17 गर्ल्स डबल्स के क्वार्टर फाइनल में अक्षिता व मुस्कान, अर्शिया राठी व अर्शिता सैनी, चहक सहगल व जान्या, शिविका पासवान व सुमेधा और मनस्वी राणा व सीरत बुधवार की जोड़ी ने स्थान बनाया।

अंडर-15 मिक्सड डबल्स मुकाबलों में अर्जुन जागलान व आराध्या जागलान, सावीर मोंगिया व नव्या, समृत मेहला व परीकांशा गौड़, जयेश दुग्गल व भावना चहल, आर्व गर्ग व तन्वी रोहिल्ला, सिद्धार्थ बेनीवाल व अद्विका सिंह, कुशाग्र गांधी व आद्या शर्मा और एकमजीत सिंह व रिया यादव की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंची।

सेक्टर 6 स्थित बैडमिंटन कोर्ट में मुकाबला करती अनन्या नेगी और रिद्धी। संवाद

सेक्टर 6 स्थित बैडमिंटन कोर्ट में मुकाबला करती अनन्या नेगी और रिद्धी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed