Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vande Mataram is a living symbol of our nation: Dr. Amit Arya

वंदे मातरम् हमारे राष्ट्र का जीवंत प्रतीक है : डॉ. अमित आर्य

Sat, 08 Nov 2025 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 08 Nov 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Vande Mataram is a living symbol of our nation: Dr. Amit Arya
12...कलानौर के खंड विकास कार्यालय में वंदे मातरम् के 150 बसंत पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम मे - फोटो : अमर उजाला
रोहतक। दादा लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (डीएलसी सुपवा) में वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के साथ, प्रतिष्ठित देशभक्ति गान की ऐतिहासिक 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. अमित आर्य ने कहा कि वंदे मातरम् हमारे राष्ट्र का जीवंत प्रतीक है। हमें हरियाणा और देश भर के समुदायों के साथ मिलकर इस परंपरा को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने पर गर्व है। कुलपति कार्यालय के लॉन में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

----------------
वंदे मातरम् गीत नहीं, एकता का प्रतीक भी : रेनु डाबला

संवाद न्यूज एजेंसी

कलानौर। कलानौर के खंड विकास कार्यालय में वंदे मातरम् के 150 बसंत पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुलदीप कौशिक ने की। मुख्य वक्ता प्रदेश सचिव रेनु डाबला ने कहा वंदे मातरम् गीत नहीं, एकता का प्रतीक भी है। इस मौके पर एसडीएम आशीष कुमार, खंड विकास अधिकारी अश्विनी कुमार, नगर पालिका सचिव विनय कुमार, सन्नी बाबा, गुलशन दुआ, सरपंच रविंद्र, रमेश चैची, राज सिंह, प्रतुल आनंद सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

कलानौर।
सत जींदा कल्याणा कॉलेज कलानौर के महंत जमना दास सभागार में शुक्रवार गीत वंदे मातरम् कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यहां देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार दुआ, डाॅ. रीतूलाल, डाॅ. विकास कुमार और डाॅ. मानसा राय, पूर्व राज्यसभा सांसद व प्रबंधन समिति के प्रधान शादीलाल बत्तरा व सचिव महेंद्र कुमार खुराना मौजूद रहे।
आज का कार्यक्रम : देशभक्ति से गुंजायमान हुआ एमडीयू कैंपस

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) का परिसर शुक्रवार को वंदे मातरम् के 150 वर्ष स्मरणोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर देशभक्ति की भावना से गुंजायमान हो उठा। यह आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर व यूथ रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस मौके पर डॉ. सविता राठी, डिप्टी डीन छात्र कल्याण प्रो. सोनू देहमिवाल, यूथ रेड क्रॉस कॉऑर्डिनेटर प्रो. अंजू धीमान आदि मौजूद रहे।

पीएम मोदी के भाषण को सभी ने सुना
रोहतक।
श्री लाल नाथ हिंदू महाविद्यालय में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का 150वां स्मरणोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के संस्कृति व पर्यावरण मंत्रालय के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को उपस्थित सभी ने ध्यान से सुना। प्राचार्य डॉ. अनिल तनेजा ने वंदे मातरम् का इतिहास बताया। संवाद


500 विद्यार्थियों ने एक स्वर में गाया वंदे मातरम्

रोहतक। वैश्य महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक रूप से गायन किया गया। प्राचार्य डॉ. फूल सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का प्रथम प्रकाशन 7 नवंबर 1875 को बंगदर्शन पत्रिका में हुआ था। पूरे देश में इसकी 150वीं जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई जा रही है। इस अवसर पर 50 से अधिक शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी और 500 से अधिक विद्यार्थियों ने एक स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। संवाद

12...कलानौर के खंड विकास कार्यालय में वंदे मातरम् के 150 बसंत पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम मे

12...कलानौर के खंड विकास कार्यालय में वंदे मातरम् के 150 बसंत पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम मे- फोटो : अमर उजाला

12...कलानौर के खंड विकास कार्यालय में वंदे मातरम् के 150 बसंत पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम मे

12...कलानौर के खंड विकास कार्यालय में वंदे मातरम् के 150 बसंत पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम मे- फोटो : अमर उजाला

12...कलानौर के खंड विकास कार्यालय में वंदे मातरम् के 150 बसंत पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम मे

12...कलानौर के खंड विकास कार्यालय में वंदे मातरम् के 150 बसंत पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम मे- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article