फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vaishya Shikshan Sanstha's 105-member collegium is complete, 10 will be elected as governing body

Rohtak News: वैश्य शिक्षण संस्था के 105 सदस्यों का कॉलेजियम पूरा, 10 को चुनेंगे गवर्निंग बॉडी

Mon, 21 Jul 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 21 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Vaishya Shikshan Sanstha's 105-member collegium is complete, 10 will be elected as governing body
रोहतक। वैश्य शिक्षण संस्था के 86 कॉलेजियम का चुनाव संपन्न होने के साथ ही 105 सदस्यों का कॉलेजियम भी पूरा हो गया है। 19 सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब 10 अगस्त को गवर्निंग बॉडी का चुनाव होगा।
विज्ञापन

रविवार को दिनभर संस्था परिसर में मतदान के चलते चहल-पहल रही। परिणाम जारी होते ही विजेता प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के चेहरे खिल उठे। संस्था परिसर में ढोल पर थिरकते समर्थकों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र बंसल ने बताया कि 86 कॉलेजियम के चुनाव के लिए 207 उम्मीदवार मैदान में थे। जिला रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक सतीश कुमार, मुकेश और सह निर्वाचन अधिकारी अजीत प्रसाद पस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में संस्थान के सभी प्राचार्यो, टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ सदस्यों, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा। निर्वाचन प्रमाण पत्र 25 जुलाई को वितरित किए जाएंगे। प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष समेत 16 गवर्निंग बाॅडी का चुनाव 10 अगस्त को होगा।

मतदान के लिए बना रहा उत्साह
रविवार सुबह आठ बजे शुरू हुआ मदान शाम चार बजे तक चला। चुनाव सीसीटीवी की निगरानी में हुआ। इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई गई। मतदान के लिए सामान्य मतदाता ही नहीं बल्कि बीमार, बुजुर्ग व दिव्यांग भी पहुंचे। किसी को परिजन गोद में तो किसी को व्हीलचेयर या कंधे पर लेकर आए।

कैंपस में सुरक्षा के लिए पुलिस बल रहा तैनात
चुनाव के दौरान वैश्य संस्था परिसर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहे। यहां भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इसके अलावा निजी सुरक्षा कंपनी के बाउंसर भी तैनात रहे।

यह रहे विजयी
कॉलेजियम नंबर एक से मनोज गोयल, तीन से रविंद्र कुमार जैन, चार से गोविंद बिंदल, पांच से दुर्गा प्रसाद मित्तल, छह से नवनीत गोयल, आठ से जयप्रकाश बंसल, नौ से विकास बंसल, दस से वरुण गोयल, 11 से वीरेंद्र कुमार, 12 से राजकुमार, 13 से विजय अग्रवाल, 15 मुन्नी लाल गर्ग, 16 से अमित जिंदल, 17 से रूपेश गुप्ता, 18 से विनय गर्ग, 19 से प्रवीण जिंदल, 20 से राजेंद्र प्रसाद तायल, 22 से हरिकृष्ण गोयल, 23 से सुभाष चंद, 24 से अनुराग, 25 से पवन कुमार, 28 से कमलेश कुमार, 29 से सन्नत कुमार बिंदल, 30 से संजय कुमार बंसल, 32 से देवेंद्र मित्तल, 33 से मुकेश कुमार, 34 से जितेंद्र गुप्ता, 35 से राजीव कुमार, 36 से सुनील गोयल, 37 प्रमोद बंसल, 38 से ईश्वर दास, 39 से रामबिलास, 41 से तरुण गर्ग, 42 से मुकेश कंसल, 46 से राधेश्याम, 47 से अजय गुप्ता, 48 से प्रशांत गुप्ता, 49 प्रमोद कुमार, 50 अनिल गोयल, 51 से ईश्वर चंद गुप्ता, 52 से मुकेश आर्य, 53 से नितिन तायल, 54 से सुशील गोयल, 55 से योगेश बंस, 57 से चंद्र गर्ग, 58 से मनोज गर्ग, 59 से अजय कुमार जैन, 60 से अजीत कुमार, 61 से राहुल जैन, 63 से शंकर लाल गर्ग, 64 से मनीष जैन, 66 से राधेश्याम गाेयल, 67 से सन्नी गोयल, 68 से आकाश गुप्ता, 70 से विकास गोयल, 72 से सतीश कुमार, 73 से दीपक जिंदल, 74 से रितेश एरन, 75 से सुभाषचंद, 76 से राजेंद्र प्रसाद, 77 से पवन कुमार, 78 से विनोद कुमार, 79 से अनिल कुमार, 80 से रूपेश जैन, 81 से मोहित, 82 से विजय कुमार, 83 से अरुण कुमार, 84 से अमित कुमार, 85 गौरव गर्ग, 86 से अनिल बंसल, 87 से राघव गर्ग, 89 से अतुल मित्तल, 90 से सुशील कुमार, 91 से राधेश्याम, 92 से विनीत जैन, 93 से आशीष मित्तल, 95 से संजीव सिंगला, 96 से अजय कुमार, 97 नरेश कुमार, 98 से प्रमोद गर्ग, 99 से अंकुर सिंगल, 100 से नरेंद्र बंसल, 101 से संजय मंगल, 102 से विपिन जैन, 103 से जयपाल, 104 से सुमित मित्तल विजयी रहे।


यह चुने गए निर्विरोध
कॉलेजियम दो से विकास गुप्ता, सात से विनय कुमार जैन, 14 से मुनीष गुप्ता, 21 से दीपक प्रकाश, 26 से विजय कुमार सिंगल, 37 ज्ञान प्रकाश गर्ग, 31 से भूपेंद्र सिंह, 40 से विजय कुमार तायल, 43 से अशोक कुमार, 44 से दीपक गोयल, 45 से पवन कुमार सिंगल, 56 से संदीप गुप्ता, 62 से ईश्वर चंद सिंगला, 65 से अशोक, 69 से सुभाष गुप्ता, 71 से विजय कुमार गुप्ता, 88 से गगन जैन, 94 से विकास कंसल व 105 से नवीन जैन निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed