{"_id":"62fbe186971f4b0dd430fc58","slug":"vaish-sanstha-election-today-is-the-day-of-screening-of-nominations-rohtakcity-news-rtk6552582175","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य संस्था चुनाव : नामांकनों की छंटनी का दिन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य संस्था चुनाव : नामांकनों की छंटनी का दिन आज
विज्ञापन
वैश्य शिक्षण संस्था के दूसरे चरण की चुनाव प्रक्रिया को लेकर समाज में उत्साह है। नामांकन के अंतिम दिन रविवार को 39 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बुधवार को इन नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। नामांकन वापस लेने के लिए 19 अगस्त का दिन दिया गया है। इसके बाद प्रत्याशियों की तस्वीर स्पष्ट होगी।
संस्था चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तहत नवीन जैन व मेयर मनमोहन गोयल पैनल से गवर्निंग बॉडी चुनाव के लिए आवेदन आए हैं। ऑफिस बियरर के पांच पदों के लिए 13 नामांकन प्राप्त हुए हैं। सचिव पद को छोड़कर शेष सभी पदों पर दोनों पैनल आमने-सामने हैं। सचिव पद पर दो पैनल के अलावा विजय गुप्ता बाबा के आवेदन ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।
संस्था की गवर्निंग बॉडी के 28 अगस्त को चुनाव होंगे। इसे लेकर चुनाव अधिकारी व उनकी टीम भी तैयारियों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में नामांकन के अंतिम दिन 39 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से प्रधान समेत आफिसर बियरर के पांच पदों पर कुल 13 नामांकन प्राप्त हुए हैं। प्रधान पद के लिए नवीन जैन व विकास गोयल, उपप्रधान पद के लिए दीपक जिंदल, संजय सिंगल व सुनील जैन, महासचिव पद के लिए राजेंद्र बंसल, विजय गुप्ता व विवेक गोयल, सहसचिव पद के लिए मनीष जैन व श्याम लाल गर्ग और कोषाध्यक्ष पद के लिए चंद्र गर्ग, पवन कुमार मित्तल व शंकर लाल गर्ग ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
कार्यकारिणी के लिए 16 सदस्य चुने जाने हैं। इनके लिए कुल 26 नामांकन प्राप्त हुए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के लिए अनिल बंसल, अरुण कुमार आर्य, भारत भूषण जिंदल, दीपक गोयल, दीपक प्रकाश, ज्ञान प्रकाश गर्ग, ईश्वर चंद गुप्ता, मनोज कुमार, नितिन गुप्ता, नितिन तायल, प्रमोद बंसल, प्रमोद गर्ग, प्रमोद गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, राधेश्याम गर्ग, राहुल जैन मित्तल, राजेश गुप्ता, राजेश नवल, सनत कुमार बिंदल, संजय कुमार, सुभाष गुप्ता, सन्नी गोयल, विकास बंसल, विनय गर्ग, विकास गोयल व विवेक नवल ने नामांकन किया है।
अब चुनाव कार्यालय इन आवेदनों की छंटनी करेगा। इसके बाद प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। चुनाव में कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के नाम 19 अगस्त को नाम वापसी के दिन उठाए जाने की उम्मीद है। इसके बाद चुनावी रण के योद्धाओं की तस्वीर साफ हो जाएगी।
नामांकन प्रक्रिया के तहत रविवार को अंतिम दिन 39 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनकी 17 अगस्त को छंटनी की जाएगी। नामांकन 19 अगस्त को वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद चुनाव मैदान में शेष रहे उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक की जाएगी। उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न 22 अगस्त को आवंटित किए जाएंगे। मतदान 28 अगस्त को होगा। -डॉ. एमएस श्योराण, निर्वाचन अधिकारी, वैश्य शिक्षण संस्था