फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vaish Sanstha election candidates decided, face-to-face contest

वैश्य संस्था के चुनाव प्रत्याशी तय, आमने-सामने का बना मुकाबला

Mon, 22 Aug 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Vaish Sanstha election candidates decided, face-to-face contest
रोहतक। वैश्य शिक्षण संस्था के पिछले काफी समय से अटके चुनाव अब अंतिम चरण की ओर बढ़ गए हैं। दूसरे चरण के तहत प्रत्याशी तय हो गए हैं। कॉलेजियम सदस्यों के दो पैनलों में सीधा मुकाबला है। महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए ही त्रिकोणीय मुकाबला है।
विज्ञापन

नवीन व मेयर महमोहन गोयल पैनल ने जीत के लिए कॉलेजियम सदस्यों का मन टटोलना शुरू कर दिया है।
संस्था के चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है। चुनाव कार्यालय में गवर्निंग बाडी ऑफिस बियरर के लिए व सदस्यों के लिए कुल 39 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें से पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। इनमें सुनील जैन, प्रमोद गुप्ता, विवेक नवल, राजेश गुप्ता व दीपक गोयल शामिल हैं। इसके चलते चुनाव मैदान में अब 34 उम्मीदवार शेष रहे हैं। इनमें नवीन जैन व मेयर मनमोहन गोयल पैनल आमने-सामने हैं। इन दोनों की पैनलों ने अपनी जीत के लिए जोर लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गवर्निंग बाडी के पांच पदों के लिए 12 उम्मीदवार
गवर्निंग बाडी के पांच पदों के लिए कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रधान पद के लिए नवीन जैन व विकास गोयल, उप-प्रधान पद के लिए दीपक जिंदल, संजय सिंगल व सह-सचिव पद के लिए मनीश जैन व श्याम लाल गर्ग के बीच आमने-सामने का मुकाबला है। महासचिव पद के लिए राजेंद्र बंसल, विजय गुप्ता व विवेक गोयल और कोषाध्यक्ष पद के लिए चंद्र गर्ग, पवन कुमार मित्तल व शंकर लाल गर्ग के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी के 16 सदस्यों के लिए 22 प्रत्याशी
कार्यकारिणी के 16 सदस्य चुने जाने हैं। इनके लिए कुल 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अनिल बंसल, अरुण कुमार आर्य, भारत भूषण जिंदल, दीपक प्रकाश, ज्ञान प्रकाश गर्ग, ईश्वर चंद गुप्ता, मनोज कुमार, नितिन गुप्ता, नितिन तायल, प्रमोद बंसल, प्रमोद गर्ग, राधेश्याम गुप्ता, राधेश्याम गर्ग, राहुल जैन मित्तल, राजेश नवल, सनत कुमार बिंदल, संजय कुमार, सुभाष गुप्ता, सन्नी गोयल, विकास बंसल, विनय गर्ग, विकास गोयल ने नामाकंन किया है।

संस्था के चुनाव में प्रत्याशियों की स्थिति लगभग स्पष्ट हो गई। प्रधान समेत तीन अन्य बड़े पदों पर दो पैनलों में आमने-सामने व महासिचव और कोषाध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला है। गवर्निंग बाडी के लिए 28 अगस्त को चुनाव होगा। यहां मतदान के जरिये पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा।
डॉ. एमएस श्योराण, निर्वाचन अधिकारी, वैश्य शिक्षण संस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed