वैश्य महिला महाविद्यालय में चल रही तीन दिवसीय एमडीयू अंतर महाविद्यालय कबड्डी स्पर्धा का बुधवार को समापन हुआ। अंतिम खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए। फाइनल मैच वैश्य महिला महाविद्यालय व एमकेजेके कॉलेज के बीच हुआ। वैश्य महाविद्यालय ने एमकेजेके को 40-34 से हराया। तृतीय स्थान के लिए टीकाराम कॉलेज सोनीपत व राजकीय महिला महाविद्यालय के बीच मुकाबला हुआ। इसमें टीकाराम कॉलेज की टीम विजयी रही।
मुख्य अतिथि मेयर मनमोहन गोयल रहे। विशिष्ट अतिथि वैश्य एजुकेशन सोसायटी के प्रधान विकास गोयल व खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल रहे। प्रतिष्ठित अतिथि कोषाध्यक्ष पवन मित्तल व पूर्व उपप्रधान सुभाष गुप्ता रहे। प्राचार्य डॉ. रश्मि गुप्ता, उपप्राचार्य अलका बहल, स्टाफ सचिव डॉ. वैशाली गुप्ता ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट किए। निर्णायक मंडल की भूमिका एमडीयू कबड्डी कोच विकास दलाल, राजवीर सिंह, कबड्डी कोच प्रवीण राठी, राजेश अग्रवाल, प्रवीण दलाल, भूपेंद्र सिंह, कबड्डी कोच संजय शर्मा ने निभाई। यह स्पर्धा आयोजन कमेटी की अध्यक्ष कोच मुन्नी जून व खेल कमेटी की सदस्य डॉ. सुरजीत नीमा व पद्मा मित्तल ने आयोजन में सहयोग दिया।