फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   vaish education society

डॉ. चंद्र गर्ग 14 मार्च को कराएंगे वैश्य सोसायटी कॉलेजियम के चुनाव

Wed, 23 Dec 2020 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
vaish education society
रोहतक। वैश्य शिक्षण सोसायटी के चुनाव को लेकर लगा विराम हट गया है। रजिस्ट्रार सोसायटी दरबार में पहुंचा विवाद 14 मार्च को कॉलेजियम चुनाव की तिथि तय होने के साथ समाप्त हो गया है। चुनावी प्रक्रिया को असंवैधानिक बताने वाले संस्था सचिव डॉ. चंद्र गर्ग भी अब शांत हैं। संस्था की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव अब वही कराएंगे। रजिस्ट्रार सोसायटी ने उन्हें चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। गवर्निंग बॉडी के चुनाव को लेकर 21 मार्च को मतदान होगा।
विज्ञापन

वैश्य सोसायटी चुनाव अब और नहीं खिंचेंगे। कोर्ट पचड़े या सोसायटी रजिस्ट्रार दरबार में यह विवाद लंबित नहीं रहा है। रजिस्ट्रार ने चुनावी शेड्यूल तय करते हुए चुनाव अधिकारी भी नियुक्त कर दिया है। संस्था के सदस्य भी अरसे से चुनाव का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब निष्पक्ष व शांतिपूर्वक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की संभावना बन गई है। यही नहीं चुनावी माहौल गर्म होने से पहले नए प्रधान के चेहरे को लेकर चर्चा भी गर्म हो गई हैं।
विज्ञापन

मतदाता सूची पर 28 तक दर्ज कराएं आपत्ति
सोसायटी चुनाव को लेकर संस्था के सदस्यों की मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत मतदाताओं से 28 दिसंबर तक दावे व आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। इसके बाद मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। नई मतदाता सूची चार जनवरी को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रार सोसायटी ने संस्था के चुनाव को लेकर बड़ा फैसला दिया है। संस्था की नई कार्यकारिणी चयन के लिए जिम्मेदारी मिली है। चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूवर्क ढंग से कराए जाएंगे। बगैर सचिव चुनावी शेड्यूल जारी करना असंवैधानिक प्रक्रिया कहलाती है। चुनावी प्रक्रिया को दुरुस्त करते हुए संस्था सचिव को चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. चंद्र गर्ग, चुनाव अधिकारी एवं सचिव, वैश्य शिक्षण सोसायटी।
कॉलेजियम सदस्यों का शेड्यूल
प्रक्रिया तिथि
नामांकन दाखिल 15 से 17 फरवरी
नामांकन छंटनी 18 से 19 फरवरी
नामांकन सूची जारी 22 फरवरी
नामांकन वापसी 23 फरवरी
प्रत्यशी सूची 25 फरवरी
चुनाव चिह्न आवंटन 27 फरवरी
मतदान 14 मार्च
गवर्निंग बॉडी का चुनावी शेड्यूल
प्रक्रिया तिथि समय
चयनित कॉलेजियम की सूची प्रकाशन 15 मार्च दोहपर तीन बजे
कालेजियम सदस्यों की बैठक 16 मार्च दोपहर 12 बजे
नामांकन दाखिल 17 मार्च सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक
नामांकन छंटनी 17 मार्च दोपहर 12 से दोपहर दो बजे तक
नामांकन सूची जारी 17 मार्च शाम चार बजे
नामांकन वापसी 18 मार्च सुबह नौ से दोपहर 12 बजे
प्रत्याशी सूची जारी 18 मार्च दोपहर दो बजे
चुनाव चिह्न वितरण 18 मार्च दोपहर दोसे शाम चार बजे
मतदान 21 मार्च सुबह दस से शाम चार बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed