{"_id":"551244b5e6e9c2441cfdde6638bb1c2d","slug":"vaish-education-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य संस्था में चुनाव की घोषणा, रजिस्ट्रार बोले-यह नियमों के खिलाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य संस्था में चुनाव की घोषणा, रजिस्ट्रार बोले-यह नियमों के खिलाफ
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 14 Jul 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों में घिरी वैश्य एजुकेशन सोसायटी में सोमवार को चुनाव की घोषणा कर दी गई।
सोसायटी सेक्रेटरी दीपक गोयल एक्ट के अनुसार खुद को चुनाव अधिकारी बताते हुए सोमवार को मीडिया से रूबरू हुए। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सोसायटी की कमान प्रशासक के हाथ में नहीं जाने देंगे।
इसलिए चुनाव का शेड्यूल जारी किया गया है, जिसमें कोई भी प्रत्याशी मैदान में आ सकता है। वहीं, सोसायटी रजिस्ट्रार का कहना है कि इस तरह चुनाव की घोषणा नहीं की जा सकती। यह नियमों के खिलाफ है। मंगलवार को पूरा मामला दिखवाऊंगा। विपक्षी गुट का कहना है कि सचिव को अब चुनाव की घोषणा करने का कोई अधिकार नहीं है। इसके विरोध में आवाज उठाई जाएगी।
सोसायटी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दीपक गोयल ने बताया कि पिछले वर्ष सितंबर में हुई गवर्निंग बॉडी की बैठक में उन्हें निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था। निर्वाचन अधिकारी के तौर पर ही चुनाव की घोषणा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सोसायटी पर प्रशासक नियुक्त करने के लिए स्टेट रजिस्ट्रार की तरफ से नोटिस जारी किया गया है, जिसका जवाब 10 दिन में मांगा गया है। कॉलेजियम सदस्य और समाज के गणमान्य लोगों के सुझाव के बाद सोसायटी के चुनाव का फैसला लिया गया है। यदि चुनाव की घोषणा नहीं की जाती तो यहां प्रशासक नियुक्त होगा। इससे सोसायटी की बदनामी होगी और विकास रुक जाएगा।
विज्ञापन
विरोधियों ने उठाए सवाल
विरोधी खेमे के राजेंद्र बंसल का कहना है कि गवर्निंग बॉडी भंग होने के बाद से ही सेक्रेटरी बार-बार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। 9 जुलाई को गवर्निंग बॉडी की बैठक बुलाई गई, लेकिन खुद ही देर से पहुंचे। इस बैठक का भी कोई आधार नहीं था। अब चुनाव की घोषणा करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। इसके विरोध में आवाज उठाई जाएगी। इस मामले को लेकर मंगलवार को सोसायटी रजिस्ट्रार से मिला जाएगा।
ये है मामला
वैश्य एजुकेशन सोसायटी की गवर्निंग बॉडी और राजेंद्र बंसल खेमे के बीच विवाद छिड़ा हुआ है। कुछ समय पहले प्रधान मनमोहन गोयल इस्तीफा दे चुके हैं। इसे लेकर भी सवाल उठे थे। हालांकि दूसरे पक्ष ने कॉलेजियम की बैठक कर गवर्निंग बॉडी को भंग कर दिया था। तभी से यह मामला पहले सोसायटी रजिस्ट्रार और फिर स्टेट रजिस्ट्रार के पास विचाराधीन है। इसके अलावा भी संस्था बार-बार विवादों में रही है।
कॉलोजियम सदस्यों के चुनाव का शेड्यूल
- मतदाता सूची का प्रकाशन - 10 अगस्त
- निर्वाचन कॉलेजियम की योजना का प्रकाशन - 12 अगस्त
- अतिरिक्त मतदाता सूची का प्रकाशन यदि कोई है - 14 अगस्त
- कॉलेजियम सदस्य चुनने हेतु नामांकन भरने की तिथि - 20 से 22 अगस्त
- नामांकन पत्रों की जांच - 25 अगस्त
- नामांकन सूची का प्रकाशन - 26 अगस्त
- नामांकन पत्रों की वापसी - 28 से 29 अगस्त
- चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी सूची का प्रकाशन - 1 सितंबर
- चुनाव चिन्ह आवंटन - 3 सितंबर
- चुनाव की तिथि - 13 सितंबर
गवर्निंग बॉडी एवं सदस्यों के चुनाव का कार्यक्रम
- निर्वाचित हुए सदस्यों की सूची की अधिसूचना - 14 सितंबर
- नामांकन जमा कराना - 19 सितंबर, 9 से 11 बजे तक
- नामांकन पत्रों की जांच - 19 सितंबर, 11 से 12 बजे तक
- चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी सूची का प्रकाशन - 19 सितंबर, 2 बजे
- चुनाव चिन्ह आवंटन - 19 सितंबर, 2 से 3 बजे तक
- चुनाव तिथि व समय - 20 सितंबर, 10 से 1 बजे तक
वर्जन
स्टेट रजिस्ट्रार की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। ऐसे में चुनाव की घोषणा का कोई आधार नहीं है। यह नियमों का उल्लंघन है। मंगलवार को इस मामले को दिखवाया जाएगा और एक्ट के अनुसार कार्रवाई होगी।
- आर. एस. सांकला, सोसायटी रजिस्ट्रार।