{"_id":"626d7931fe21ff5e614d2c0e","slug":"vaish-college-stadium-massacre-police-arrested-the-accused-rohtakcity-news-rtk6453524104","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य कॉलेज स्टेडियम हत्याकांड : पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य कॉलेज स्टेडियम हत्याकांड : पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
रोहतक। वैश्य कॉलेज के स्टेडियम में करीब एक साल पहले हुए अंकुश हत्याकांड की साजिश काठमंडी निवासी गगन के घर रची गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया। वारदात का अहम अभियुक्त लोकेश अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि 24 मई 2021 को सूचना मिली थी कि वैश्य कॉलेज के स्टेडियम में एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंची कर जांच की। मृतक की पहचान अंकुश निवासी विजय विहार रोहिणा (दिल्ली) के तौर पर हुई। मृतक के भाई आकाश के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अंकुश गाजियाबाद से अपनी एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। वारदात से डेढ़ माह पहले अपनी दादी के पास विजय नगर में आया था, तभी से वहीं रह रहा था। 24 मई की शाम को अंकुश के दोस्त नितीश और कुकी के साथ कसरत करने के लिए वैश्य कालेज जनता कॉलोनी चले गए। करीब साढ़े 6 बजे जब अंकुश स्टेडियम में कसरत कर रहा था, तो उसके दो दोस्त पास बैठे थे। तभी दो युवक हथियार लिए अंकुश के पास आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर ही अंकुश की मौत हो गई। अंकुश के दोस्तों ने भाग कर अपनी जान बचाई। मृतक अंकुश को पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया जहां शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले किया गया।
....
मुख्य आरोपी सचिन गिरफ्तार, लोकेश अब भी फरार
पुलिस ने जांच के दौरान मुख्य आरोपी सचिन व उसके पांच साथियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अहम अभियुक्त लोकेश अब तक फरार है। जांच में पता चला था कि वारदात की योजना आरोपी गगन निवासी काठमंडी के घर बनाई गई थी। पुलिस ने उसे अब गिरफ्तार किया है।