Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vaish College and Jat College won their respective matches.

Rohtak News: वैश्य कॉलेज व जाट कॉलेज ने अपने-अपने मैच जीते

Wed, 29 Oct 2025 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 29 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Vaish College and Jat College won their respective matches.
03...एमडीयू में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में मौजूद ​खिलाड़ी। स्रोत : एमडीय
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में वैश्य कॉलेज रोहतक ने जीजीडीएसडी कॉलेज पलवल को 10 विकेट से हराया। दूसरे मैच में डीएवी कॉलेज फरीदाबाद को जाट कॉलेज रोहतक ने 100 रन से हराया।
विज्ञापन

पहले मैच में जीजीडीएसडी कॉलेज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.3 ओवर में 40 रन पर ऑलआउट हो गई। वैश्य कॉलेज की ओर से हिमांशु ने 6 और नितिन ने दो विकेट लिए। जीजीडीएसडी कॉलेज की ओर से सौरव ने 20 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए वैश्य कॉलेज की टीम ने 4.2 ओवर में बड़ी आसानी ने बिना विकेट खोए 43 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया। वैश्य कॉलेज की ओर से चिराग ने नाबाद 22 व ने विपुल ने नाबाद 21 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोच मुकेश ने बताया कि द्वितीय मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जाट कॉलेज ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 185 रन बनाए। जाट कॉलेज की ओर से दिपांशु ने 28 गेंदों पर 47 रन व शुभम ने 36 रन बनाए। डीएवी कॉलेज की ओर से जतिन ने तीन विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएवी कॉलेज की टीम 86 रन ही बना सकी। जाट काॅलेज ने 100 रन से मैच जीत लिया। डीएवी कॉलेज की ओर से जतिन ने 42 रन बनाए। जाट कॉलेज की ओर से दीपांशु ने चार व शुभम ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed