फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vadra and other land deals: Dhingra panel report leaked

सीएम बताएं किस जेल में जाना है, मेरा सूटकेस तैयार है : भूपेंद्र हुड्डा

Sun, 30 Apr 2017 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 30 Apr 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
Vadra and other land deals: Dhingra panel report leaked
ढींगरा रिपोर्ट लीक होने पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार को घेरा - फोटो : amar ujala
ढींगरा रिपोर्ट लीक होने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाया है। हुड्डा ने कहा कि ढींगरा आयोग की रिपोर्ट केवल सीएम मनोहर लाल खट्टर के पास थी। रिपोर्ट लीक हुई है तो प्रदेश सरकार इसकी जिम्मेदार है या फिर खुद ढींगरा। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा शनिवार को रोहतक स्थित अपने आवास में प्रेसवार्ता कर रहे थे। हुड्डा ने बनियानी में सीएम मनोहर लाल खट्टर के  गलत भूमि अधिग्रहण नीति के खिलाफ जेल जाने के बयान का भी जवाब दिया।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि अगर भूमि अधिग्रहण कर इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय या औद्योगिक क्षेत्र खोलना गलत है तो वे जेल जाने को तैयार हैं। उनका सूटकेस भी तैयार है। सीएम खट्टर बताएं कि किस जेल में जाना है। हुड्डा ने भाजपा सरकार की लाइन लॉस योजना को गलत बताते हुए वापस लेने को कहा। उन्होंने कहा कि सीएम चार प्रतिशत लाइन लॉस कम होेने का दावा कर रहे हैं, जबकि लोगों को 50 प्रतिशत बिजली भी नहीं दी जा रही है। बिजली हमेशा से ही चुनावी मुद्दा रहा है और उनके कार्यकाल में प्रदेश के पास पूरी बिजली थी। इसके लिए झाड़ली में प्लांट भी लगाया गया था, जिसमें प्रदेश के हिस्से को सरकार ने सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन


जो बिल भर रहे उनका क्या कसूर

लाइन लॉस की नीति से जनता को कोई फायदा होने वाला नहीं है। उस व्यक्ति का क्या कसूर है, जो बिजली का पूरा बिल भरता है। पहले शहर और गांव में 18 से 22 घंटे तक बिजली रहती थी, जो अब तीन से चार घंटे रहने लगी है। शहरी इलाकों में भी अब सबसे ज्यादा बिजली जाने लगी है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में कोई कार्य नहीं कर रही है। सत्ता में आने से पहले जनता से जो 154 वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ है। यही कारण है कि राई की अनाज मंडी में गेहूं का उठान नहीं होने से उसमें कीड़ा लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के विकास में सरकार की कोई रुचि नहीं

सीएम खट्टर को प्रदेश में आईआईएम संस्थान के नहीं होने के मामले में हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के विकास में सरकार की कोई रुचि नहीं है। आने वाले कुछ समय में हरियाणा शिक्षा का हब बनने जा रहा है। यहां आईआईटी, निफ्ट, मेडिकल कालेज आदि संस्थान खोले जा रहे हैं। हुड्डा ने कहा, सीएम को आठ वर्ष पहले रोहतक में 250 एकड़ जमीन पर बन रहे आईआईएम संस्थान के बारे में जानकारी ही नहीं है। वे छात्र को केंद्र सरकार के पास प्रपोजल भेजने की बात कह रहे हैं।


सरकार का दबाव न होने से रोजाना हो रही घटनाएं

रोहतक में कृषि विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी और सराफा व्यापारी की हत्या मामले में हुड्डा ने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं जाता है, जब प्रदेश में हत्या, चोरी, चैन स्नैचिंग या लूट जैसी घटनाएं न होती है। सरकार का कोई दबाव और खौफ ही नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं होने से ही गली-गली अपराध बढ़ रहे हैं।

केजरीवाल को गलती का अहसास होना अच्छा

हुड्डा ने कहा, दिल्ली में एमसीडी चुनाव के नतीजे आने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनता से माफी मांगी है, वह अच्छी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed