फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vaccination of people over 60 years of age and co-morbidities from today

60 साल से अधिक आयु वालों व सह-रुग्णताओं का टीकाकरण आज से

Mon, 01 Mar 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of people over 60 years of age and co-morbidities from today
Vaccination of people over 60 years of age and co-morbidities from today
रोहतक। कोरोना से बचाव के लिए देश में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में सोमवार को 60 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्ग व 20 सह-रुग्णताओं वाले मरीजों को शामिल किया जाएगा। बुजुर्गों व सह-रुग्णताओं वाले मरीजों को अपना सर्टिफिकेट साथ लाना होगा, इसी आधार पर उनका पंजीकरण कर टीका लगा दिया जाएगा। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने दी।
विज्ञापन

डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में पांच जगह सोमवार को टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें काएनोस व ऑक्सीजन निजी अस्पताल के अलावा पीजीआईएमएस, पॉली क्लीनिक व जिला अस्पताल शामिल हैं। यहां आने वाले व्यक्ति की मौके पर पंजीकरण कर कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगा दी जाएगी। 60 वर्ष से अधिक आयु वालों को आयु सीमा होने का प्रमाण पत्र देना होगा। इसके बाद उन्हें वैक्सीन लगा दी जाएगी। इसके साथ ही 45 से 59 तक की आयु वालों को भी टीका लगाया जाएगा, बशर्ते वह सह-रुग्णता की श्रेणी में हो। इसमें 20 बीमारी वालों को वरीयता दी गई है। टीकाकरण सुबह दस से तीन बजे तक चलेगा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज सोमवार को तीन बजे आन लाइन इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

------
क्या है सह-रुग्णता प्राथमिकता समूह
इसमें वे लोग शामिल हैं जिनको पिछले एक वर्ष में अस्पताल में प्रवेश के साथ मधुमेह, हृदय की विफलता, पोस्ट-कार्डियक प्रत्यारोपण, मध्यम या गंभीर वाल्वुलर हृदय रोग, हेमोडायलिसिस पर अंत-चरण गुर्दा रोग, अस्पताल में भर्ती होने के साथ एक गंभीर बीमारी शामिल है। साथ ही पिछले दो वर्षों में प्राथमिक इम्यूनोडिफिशिएंसी रोग, एचआईवी संक्रमण और उपचार पर एनजाइना और उच्च रक्तचाप, मधुमेह आदि शामिल हैं। इसे किसी भी पंजीकृत चिकित्सा अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित किया होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed