फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vaccination of 56 thousand adolescent girls of the district from today

जिले के 56 हजार किशोर-किशोरियों का टीकाकरण आज से

Mon, 03 Jan 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of 56 thousand adolescent girls of the district from today
सेक्टर एक से दिल्ली बाईपास की तरफ जाता आटो चालक। संवाद
रोहतक। कोरोना की तीसरी आशंकित लहर के खतरे से भावी पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए किशोर और किशोरियों को सोमवार से कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए 29 टीमें बनाई गईं हैं। जिन्होंने टीकाकरण के लिए पंजीकरण नहीं कराया है उनका मौके पर ही पंजीकरण कर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

किशोर और किशोरियों को महामारी से सुरक्षित करने के लिए पहले चरण का टीकाकरण अभियान सोमवार सुबह शुरू हो रहा है। इसके तहत 15 से 18 वर्ष तक के उम्रवालों को टीके लगाए जाएंगे। इस काम को अंजाम देने के लिए विभाग ने 29 टीमें गठित की हैं। इनमें से 24 ग्रामीण क्षेत्रों व 5 शहरी क्षेत्र के लिए बनाई गई हैं। इसमें टीकाकरण करने वाली नर्स व डाटा अपलोड करने वाला कर्मचारी शामिल रहेगा। टीमों के साथ विभाग ने टीकाकरण क्षेत्र भी आवंटित कर दिए हैं। इसमें 18 वर्ष से कम व इससे अधिक उम्र के लोगों को अलग-अलग जगह टीके लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

वर्जन:
किशोर और किशोरियों के टीकाकरण के लिए टीमें गठित की गई हैं। विभाग ने 15 से 18 वर्ष तक के 56 हजार किशोर-किशोरियों को टीकाकरण के लिए चिह्नित किया है।
- डॉ. परितेव सिंह, शहरी नोडल अधिकारी, टीकाकरण।
आज यहां लगाई जाएगी वैक्सीन
टीकाकरण केंद्र आयु वैक्सीन
सिविल अस्पताल 15-18 कोवैक्सीन
18 प्लस कोवैक्सीन व कोविशील्ड
पॉलीक्लिनिक सेक्टर 3 18 प्लस कोवैक्सीन व कोविशील्ड
यूपीएचसी गौकरण 18 प्लस कोवैक्सीन व कोविशील्ड
यूपीएचसी सुखपुरा चौक 15-18 कोवैक्सीन
यूपीएचसी हरी सिंह कॉलोनी 18 प्लस कोवैक्सीन व कोविशील्ड
यूपीएचसी एकता कॉलोनी 15-18 कोवैक्सीन
पीजीआईएमएस 15-18 कोवैक्सीन व कोविशील्ड
18 प्लस कोवैक्सीन
सिविल डिस्पेंसरी शिवाजी कॉलोनी 18 प्लस कोवैक्सीन व कोविशील्ड
सिविल डिस्पेंसरी सेक्टर-14 15-18 कोवैक्सीन
शहर में आज विषम व कल सम संख्या के ऑटो चलेंगे
रोहतक।जाम से निजात दिलाने के लिए शहर में सोमवार से सम-विषम नियम लागू होने जा रहा है। पहले दिन विषम संख्या के ऑटो चलेंगे, जो ट्रैफिक पुलिस के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं होंगे। क्योंकि साढ़े 10 हजार के करीब ऑटो चालकों से नियमों का पालन करवाना आसान नहीं रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस संबंधित थानों की पुलिस की मदद लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की साल 2011 में जनसंख्या पौने चार लाख थी, जो 2017 में बढ़कर 5 लाख 12 हजार हो गई। एक अनुमान के मुताबिक अब नगर निगम एरिया में जनसंख्या का आंकड़ा 6 लाख को पार कर चुका है। जनसंख्या बढ़ने के साथ शहर में ट्रैफिक की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन जरूरत के हिसाब से न तो पार्किंग स्थल बने और न सड़कों का जाल बिछा। इसके चलते अक्सर शहर में जाम की स्थिति रहती है। एक बार फिर पुलिस ने जाम की स्थिति से निपटने के लिए शहर में ऑटो का एक दिन सम व एक दिन विषम नियम लागू करने का निर्णय लिया। क्योंकि शहर में साढ़े 10 हजार के करीब ऑटो हैं, जो अक्सर जाम का कारण बनती हैं।
वर्जन-
सोमवार को शहर में केवल विषम नंबर की ऑटो चलेंगे। इसमें ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के अंदर पिछला अंक 1,3,5,7 व 9 होना चाहिए। जबकि मंगलवार को सम संख्या की ऑटो चलेंगे, जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर का आखिरी अंक 2,4,6,8,0 होना चाहिए। इसमें ऑटो के साथ ई-रिक्शा भी शामिल होंगी। फार्मूले का टाइम सुबह 9 से शाम 5 बजे रहेगा।
- इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह, प्रभारी ट्रैफिक थाना
फार्मूले से ऑटो चालकों को कोई परेशानी नहीं है। सभी ऑटो चालकों को समझा दिया गया है। सोमवार को विषम संख्या के ही ऑटो चलेंगी। ऑटो चालक यूनियन पुलिस का पूरा सहयोग करेगी।

- विक्की पहलवान, जिला अध्यक्ष ऑटो यूनियन
बाइक चालक ने मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी घायल
ऑटो का फार्मूला लागू करने से एक दिन पहले बजरंग भवन के पास पुलिस को एक बाइक सवार ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर में हवलदार अनिल व शमशेर घायल हो गए। अनिल के सिर व कूल्हे पर चोटें आई, जबकि शमशेर की वर्दी फट गई। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस की तरफ से लिखित में शिकायत दी गई है। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ढूंढ रही है, ताकि पूरा घटनाक्रम गहराई से देखा जा सके।

जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाता युवक।  संवाद

जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाता युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed