फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vaccination of 40000 adolescents of 12 to 14 years from today

12 से 14 वर्ष के 40000 किशोरों का टीकाकरण आज से

Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of 40000 adolescents of 12 to 14 years from today
रोहतक। कोरोना के साए में शुरू हुए शैक्षणिक सत्र 2021-22 की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षाओं के चलते स्कूलों में खासी चहल-पहल बनी हुई है। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने भी 12 से 14 वर्ष के 40000 किशोरों को वैक्सीन लगाने की बीड़ा उठाया है। परीक्षा के बीच विभाग 16 मार्च से टीकाकरण शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन

स्कूलों में पहली से नौंवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की परीक्षा चल रही है। मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने हिंदी व अंग्रेजी विषयों की परीक्षा दी। केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड दिल्ली की परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। ऐसे में विभाग के समक्ष परीक्षा के समय 12 से 14 वर्ष के किशोरों को वैक्सीन लगाने की चुनौती है। विभाग ने जिले के करीब 40 हजार किशोर व किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत 15 मार्च 2010 से पहले जन्मे बच्चों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

देर शाम तक रहा वैक्सीन का इंतजार
स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चों को कोर बी वैक्स नाम की वैक्सीन लगाएगी। बुधवार से पीजीआई व सिविल अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। हालांकि, अभियान की शुरुआत के लिए मंगलवार शाम तक वैक्सीन नहीं पहुंची थी। विभाग का दावा है कि अधिकारी मुख्यालय गए हुए हैं। बुधवार सुबह पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाएं भी जल्द होंगी शुरू
बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा भी जल्द शुरू होने जा रही हैं। ऐसे में कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थी घर पर परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। स्कूलों से भी बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। कुछ विद्यार्थी स्पेशल कक्षा या कोचिंग भी ले रहे हैं।

वर्जन:
स्वास्थ्य विभाग बुधवार सुबह से 12 से 14 साल तक के बच्चों का टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रहा है। इसकी तैयारी कर ली गई है। बच्चों को कोर बी वैक्स नाम की वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन के लिए टीम गई हुई है। यह पर्याप्त मात्र में मिल जाएगी।
- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed