फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Uttarakhand CM Pushkar Dhami said; Land Jihad is not tolerated, people of Haryana have not forgotten land scam

Rohtak: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी बोले; लैंड जेहाद बर्दाश्त नहीं, जमीन घोटाले नहीं भूले हैं हरियाणा के लोग

Wed, 15 May 2024 06:14 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 15 May 2024 06:14 PM IST
सार

रोहतक पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि वे दो दिन पंजाब का दौरा करके लौटे हैं। एक तरफ पंजाब में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी एक-दूसरे को गालियां दे रही हैं, दूसरी तरफ हरियाणा व दिल्ली में एक-दूसरे की गलबहियां कर रही हैं। यह गठबंधन नहीं, बल्कि ठगबंधन है।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Pushkar Dhami said; Land Jihad is not tolerated, people of Haryana have not forgotten land scam
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है देव भूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बदलने नहीं दिया जाएगा। नीली व पीली चादर चढ़ाकर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। 5 हजार एकड़ जमीन मुक्त करवाकर लैंड जेहाद को खत्म किया है। धामी बुधवार को रोहतक लोकसभा क्षेत्र के राजपुत बाहुल्य गांव समरगोपालपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


जनसभा में ढाई घंटे देरी से पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि वे दो दिन पंजाब का दौरा करके लौटे हैं। एक तरफ पंजाब में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी एक-दूसरे को गालियां दे रही हैं, दूसरी तरफ हरियाणा व दिल्ली में एक-दूसरे की गलबहियां कर रही हैं। यह गठबंधन नहीं, बल्कि ठगबंधन है। अब देश व प्रदेश की जनता यह सब समझती है। उन्होंने कहा कि जब वे अयोध्या जाते थे तो भगवान राम एक टेंट के नीचे विराजमान मिलते थे, यह देखकर बहुत देख होता था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भव्य मंदिर बना है। उन्होंने कहा कि जब आम लोग मिलते हें तो राम-राम करते हैं। जब कांटा भी चुबता है तो भगवान राम का नाम लेते हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस ने अदालत में रामसेतू का विरोध करने के लिए वकीलों की लंबी फौज खड़ी कर दी थी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी कांग्रेस पर एक परिवार का दबदबा है। कोई भी कांग्रेस नेता आगे बढ़कर मेहनत करे, लेकिन उसको बढ़ने नहीं दिया जाता। 2019 की तरह रोहतक की जनता परिवारवाद की जगह मोदी के विकासवाद पर मोहर लगाएगी। 

चारों धाम जोड़े जा रहे रोप वे से, पहाड़ों में भी चलेगी रेल 
उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री व गंगोत्री को रोप-वे से जोड़ा जा रहा है। साथ ही जल्द 125 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद पहाड़ों में भी रेल चलेगी। 


एयर सिग्नल न मिलने से ढाई घंटे की देरी से रोहतक पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को हेलीकॉप्टर से सुबह 10 बजे चंडीगढ़ से रोहतक पहुंचना था, लेकिन वायु सेना के अभ्यास के चलते हेलीकॉप्टर को साढ़े नौ बजे उड़ने की अनुमति नहीं मिली। आखिकर यमुनानगर के रास्ते वायुसेना अभ्यास के दायरे से बाहर रोहतक लाया गया। ऐसे में ढाई घंटे से ज्यादा समय लग गयाा। धामी का काफिला दोपहर सवा दो बजे समरगोपालपुर की जनसभा में पहुंचा। इसके लिए धामी के साथ उत्तराखंड के मंत्री विनय रोहिल्ला ने माफी भी मांगी। जनसभा में राजस्थान के मंत्री सुमित गोदारा भी मौजूद रहे।

अरविंद शर्मा की जगह उनकी पत्नी रीटा शर्मा पहुंची रैली में
उधर, भाजपा प्रत्याशी एवं लोकसभा सांसद अरविंद शर्मा समरगोपालपुर की रैली में नहीं पहुंच सके। क्योंकि वे कोसली में आयोजित रैली में व्यस्त थे, जहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहनलाल यादव आए हुए थे। समरगोपालपुर की रैली में उनकी पत्नी रीटा शर्मा ने लोगों का अभिनंदन किया। रैली का आयोजन महम से भाजपा नेत्री राधा अहलावत ने किया था। साथ ही पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व लोकसभा चुनाव प्रभारी राजीव जैन भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed