फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Utensils in houses empty, thousands of liters of water flowed on the road

Rohtak News: घरों में बर्तन खाली, सड़क पर बह गया हजारों लीटर पानी

Wed, 30 Apr 2025 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 30 Apr 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Utensils in houses empty, thousands of liters of water flowed on the road
9सीटीके17 सोनीपत रोड पर रजबाहा ओवरफ्लो होने से सड़क पर खड़े पानी से परेशान होकर निकलते वाहन चाल
रोहतक। शहर में पेयजल संकट है। लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। दो समय मिलने वाला पेयजल कटौती के साथ 15-20 मिनट ही मिल रहा है। वहीं, सेक्टर-3 व 4 के पास रजबहा ओवरफ्लो होने से हजारों लीटर पानी सड़कर बहकर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

शहर को करीब 21 दिन बाद सोमवार को नहरी पानी मिला था, लेकिन दो दिन होते ही जनस्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर पानी फिर गया है। सोनीपत रोड रजबहा (वाटर चैनल) से मानसरोवर पार्क स्थित जलघर-1 में पानी जाता है। सेक्टर-3 व 4 के पास रजबहा मंगलवार को ओवरफ्लो हाे गया है। करीब 400 मीटर सड़क पर हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। वहीं, जिला प्रशासन ने 10 मार्च को सोनीपत रोड पर शीला बाईपास से लेकर सेक्टर-1 तक एक साथ एक प्रयास अभियान चलाया था। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने मार्ग के सुंदरीकरण के लिए श्रमदान किया था।
विज्ञापन

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने अभियान का हिस्सा बनकर अधिकारियों को हिदायत दी। उपायुक्त ने रजबहे की हालत देख जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे, इसको सुधारा जाए। इसके बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का आरोप है कि जिला प्रशासन की ओर से चलाए गए अभियान से सुंदरीकरण के चलते रजबहे की मिट्टी भी हटा ली गई। इससे रजबहे के किनारे कमजोर हो गए। इसी कारण मंगलवार को रिसाव और ओवरफ्लो से सड़क पर पानी व्यर्थ बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तालाब और घरों के नल अब भी सूखे पड़े
पेयजल किल्लत के दौर में शहर काे कटौती का सामना करना पड़ रहा है। भले ही नहर में पानी पहुंच गया हो, लेकिन अब भी जलघरों तक पानी पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाया है। तालाब सूखे पड़े हैं, कई कॉलोनियों में नलों तक पानी नहीं पहुंचा है। अब काॅलोनीवासियों के लिए टैंकर ही सहारा बने हुए हैं।
रजबहे से मिट्टी का कटाव होने से पानी का रिसाव हुआ है। किनारे कमजोर होने से सड़क पर पानी आ गया। करीब 6 ट्राॅली मिट्टी डालकर उसे तुरंत ठीक करवा दिया गया।
- अनिल रोहिला, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
शहर को पानी मिल नहीं रहा है। जिला प्रशासन व संबंधित विभागों की कमियों का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। घरों, कार्यालयों व नलों तक पानी पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। रजबहे में पानी आते ही हर बार समस्या आती है।
- कदम सिंह अहलावत, संयोजक, ऑल सेक्टर्स रजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन।
विभाग के अधिकारी ही पानी की बर्बादी करने पर तुले हुए हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रजबहे की हालत सुधारने व पुलिया का निर्माण कराने के लिए शिकायत दी हुई है। इसके बावजूद कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।

- रणबीर सिंह छिल्लर, प्रधान, आरडब्ल्यूए।

9सीटीके17 सोनीपत रोड पर रजबाहा ओवरफ्लो होने से सड़क पर खड़े पानी से परेशान होकर निकलते वाहन चाल

9सीटीके17 सोनीपत रोड पर रजबाहा ओवरफ्लो होने से सड़क पर खड़े पानी से परेशान होकर निकलते वाहन चाल

9सीटीके17 सोनीपत रोड पर रजबाहा ओवरफ्लो होने से सड़क पर खड़े पानी से परेशान होकर निकलते वाहन चाल

9सीटीके17 सोनीपत रोड पर रजबाहा ओवरफ्लो होने से सड़क पर खड़े पानी से परेशान होकर निकलते वाहन चाल

9सीटीके17 सोनीपत रोड पर रजबाहा ओवरफ्लो होने से सड़क पर खड़े पानी से परेशान होकर निकलते वाहन चाल

9सीटीके17 सोनीपत रोड पर रजबाहा ओवरफ्लो होने से सड़क पर खड़े पानी से परेशान होकर निकलते वाहन चाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed