फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Use social media platforms carefully

Rohtak News: सोशल मीडिया प्लेटफार्म को सावधानी से करें इस्तेमाल

Fri, 30 May 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 30 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Use social media platforms carefully
फोटो 20: सोनीपत के मोतीलाल नेहरू खेल विद्यालय, राई में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान वायु से
सोनीपत। राष्ट्रीय कैडेट कोर की एयर विंग ने मोतीलाल नेहरू खेल विद्यालय, राई में 501 वायु सेना कैडेट्स के लिए वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इसमें सोनीपत पुलिस की ओर से वायु सेना कैडेट्स को यातायात नियमों व साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने वायु सेना कैडेट्स से यातायात नियमों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। पुलिस ने बताया कि युवा पीढ़ी यदि इन नियमों का पालन करेगी तो समाज में सड़क सुरक्षा की स्थिति और बेहतर होगी। वायु सेना कैडेट्स को साइबर सुरक्षा के बारे जानकारी दी कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सावधानी और सतर्कता के साथ इस्तेमाल करें। जिस तरह से अपराधियों की ओर से साइबर अपराध को अपराध का एक सशक्त माध्यम बनाया जा रहा है, उससे बचने के लिए स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करना होगा।
विज्ञापन

साइबर अपराधी सोशल नेटवर्किंग साइट, नकली सॉफ्टवेयर, वेबसाइट इत्यादि जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग अपराध करने के लिए करते हैं। वायु सेना कैडेट्स को साइबर धोखाधड़ी से बचने के विभिन्न तरीके बताए गए। सोनीपत पुलिस की टीम ने बताया कि किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहे। वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) किसी को न बताए और अपनी जानकारी किसी के साथ भी साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed